Health

Sweet lemon benefits: औषधीय गुणों की खान है मौसंबी, जानिए

Sweet lemon benefits
x
Sweet lemon benefits: आइये जानते हैं मौसंबी औषधीय गुणों के बारे में।

मौसंबी न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है, बल्कि यह पौष्टिकता से भरपूर भी है। मौसमी में मिनरल्स विटामिन सी फाइबर और पोटैशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, नींबू की अपेक्षा कई गुणा अधिक लाभकारी है मौसमी एक खट्टा-मीठा फल है, जो लोग सीधे खाते हैं या जूस बनाकर पीते हैं ।इसका फल करीब 1 महीने तक बिना बिगड़े सुरक्षित रह सकता हैं।

मौसंबी खाने से सेहत में लाभ (health benefits of eating mosambi)

मौसंबी खाने से पेट में पाचक रस बनता है जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम होता है, जो पेट की गड़बड़ी, पेचिश और दस्त में फायदा पहुंचाता है। रंग भी निखरता है। डायबिटीज में भी इसका सेवन शहद और आंवले के साथ किया जाता है जो बहुत फायदेमंद होता है।

चेहरे के लिए मौसंबी के फायदे (benefits of mosambi for face)

मौसंबी में विटामिन सी होता है, जो त्वचा को साफ करने का काम करता है, मौसमी को लेकर चेहरे पर 5 मिनट मालिश करने के बाद गुनगुने पानी से धोने से चेहरे में चमक आ जाती है।

गर्भावस्था में मौसमी जूस के लाभ (Benefits of seasonal juice in pregnancy)

गर्भावस्था के लिए मौसमी एक पौष्टिक और सुरक्षित फल माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को मौसंबी का जूस पीना चाहिए, क्योंकि इसमें कैल्शियम, फोलेट, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्भवती और भ्रूण दोनों के लिए लाभकारी होते हैं।

मौसंबी जूस कब ना पिएं (when not to drink mosambi juice)

अति हर चीज की नुकसानदायक होती है। उसी तरह मौसंबी का अधिक सेवन करने से एसिड का फूड पाइप में वापस आने की समस्या बढ़ जाती है, क्योंकि यह सिट्रस फल है अर्थात् खट्टा-मीठा फल है।

चेहरे पर मौसंबी का रस लगा कर धुप में निकलने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है, और त्वचा पर जलन होने लगती है। अगर किसी को खटाई से एलर्जी होती है तो उसे मौसंबी का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि सिट्रिक एसिड से एलर्जी होने का डर रहता है। जिससे मौसमी के फायदे की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।अतः मौसंबी को लिमिट तक ही सेवन करना चाहिए।

Next Story