Health

Stomach Heat: इन आसान घरेलू तरीकों से पेट की जलन का अंत, होगा तुरंत

Stomach Heat: इन आसान घरेलू तरीकों से पेट की जलन का अंत, होगा तुरंत
x
Stomach Heat: पेट जलने की समस्या को इस तरह के घरेलू नुस्खे (Home Remedies) अपना कर आप राहत पा सकते हैं।

Home Remedies For Stomach Heat: बदलते खान-पान और मौसम की वजह से अक्सर लोगो को पेट के जलने की समस्या (Acidity) का सामना करना पड़ता है। वे इससे काफी परेशान हो जाते है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप चाहे तो कुछ घरेलू टिप्स (Home Remedies) अपना सकते हैं।

ठंडे पानी में रखें अपने दोनों पैर

अगर आप के पेट में जलने की समस्या हो रही है तो आप ठंडा पानी ले और उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल सकते है। पानी में अपने दोनों पैरों को डाल दें। कुछ समय तक ठंडे पानी में पैरों को रखें। इससे आपकों पेट में जलने वाली समस्या से आराम मिलेगा।

एलोवेरा जेल को पेट में लगाएं

एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है। ये पेट की गर्मी को शांत करने के लिए काफी कारगर है। अगर आप का पेट जल रहा है तो एलोवेरा जेल को पेट में लगाए, इससे पेट की गर्मी कुछ ही समय में ठीक हो सकती है।

अपनाएं यह योग

पेट की गर्मी (Stomach Heat) को तुरंत शांत करने के लिए शिलतली ब्रीथ करें. यह शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ दिमाग को भी शांत करता है. इस योग को करने के लिए योग मैट पर आराम से बैठ जाए. अब अपनी जीभ बाहर निकालें और बाहरी किनारों को मोड़ते हुए अंदर की ओर रोल करें. अगर आप अपनी जीभ को रोल नहीं कर पा रहे हैं तो लिप्स की मदद लें .अब धीरे-धीरे सांस लें. ऐसा आप 5 मिनट तक करें. इससे पेट की गर्मी शांत हो जाएगी।

नोट- यहाँ दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है। आप स्वास्थ्य विशेषज्ञों से भी सलाह लें।

Next Story