Sprouted Moong Dal Benefits : सेहत के लिए बेहद लाभकारी है अंकुरित मूंग, जानिए इसके फायदें

Manoj Shukla
19 Aug 2021 2:46 PM GMT
Sprouted Moong Dal Benefits : Sprouted moong is very beneficial for health, know its benefits
x
अंकुरित मूंग का सेवन सुबह के समय करने से कई सारे लाभ मिलते हैं। इसमें मौजूद कई तरह के पोषक तत्व आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

Sprouted Moong Dal Benefits : अंकुरित मूंग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इसे हर व्यक्ति को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह शरीर को न सिर्फ उर्जा देता है बल्कि कई रोगों से लड़ने में भी मदद करता हैं। वैसे भी आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पौष्टिक भोजन व्यक्ति नहीं ले पाता हैं। नतीजा कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। अंकुरित मूंगदाल में मैग्नीशियम, कॉपर, राइबोफ्लेविन, फाइबर पोटेशियम, आयरन, विटामिन-6, नियासिन, थायमिन सहित कई अन्य तरह के विटामिन पाए जाते हैं। जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अंकुरित मूंगदान सेवन से मिलने वाले लाभ के बारे में।

कब्ज से दिलाए राहत

अंकुरित मूंग सुबह के समय नाश्ते में सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती हैं। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। ऐसे में अगर आप नाश्ते में कुछ अन्य चीजों का सेवन करते हैं तो यह आपको गैस एवं कब्ज जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं। लेकिन अंकुरित मूंगदाल का सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है।

स्किन के लिए लाभकारी

अंकुरित मूंग का सेवन स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। यह कैंसर जैसी समस्या को दूर रखता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे आपकी स्किन हेल्दी बनी रहती है। इसके अलावा एनीमिया रोग को दूर करने में भी अंकुरित मूंग काफी सहायक है।

वजन को करें कम

अंकुरित मूंग वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है। नाश्ते के समय इसका सेवन लाभकारी हैं। अंकुरित मूंग शुगर लेवल को कन्ट्रोल रखता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला सॉल्यूबल फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

सुस्ती से रखे दूर

सुबह का नाश्ता कई बार हैवी हो जाने से शरीर में आलस्य जैसी समस्या देखने को मिलती थी। शरीर थका हुआ लगने लगता हैं। ऐसे में शरीर को उर्जा देने के लिए आप नाश्ते में अंकुरित मूंग का सेवन कर शरीर को अतिरिक्त एनर्जी दे सकते हैं। अंकुरित मूंग में मेटाबॉलिक रेट अच्छा रहता है।

Next Story