
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- Health
- /
- बॉडी बिल्डिंग के चक्कर...
बॉडी बिल्डिंग के चक्कर में शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, अब जान पर बन आई

Kirill Tereshin
आजकल युवाओं में बॉडी बिल्डिंग (Body Building) का काफी क्रेज है. कुछ लोग सब कुछ रूटीन के साथ करते हैं तो कुछ लोग जल्द बॉडी बनाने के चक्कर में शॉर्टकट (Body Building Shortcut) का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कभी कभी गलत शॉर्टकट के चलते चलते बात उनकी जान तक आ जाती है.
बॉडी बिल्डर के साथ हुआ हादसा
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक रूस में रहने वाले एक शख्स ने टिकटॉक वीडियो के जरिए आपबीती लोगों के साथ शेयर की है. इस शख्स ने बॉडी बिल्डिंग के लिए कुछ ऐसा कर लिया कि उसकी जान पर बन आई. अब वह बाकी लोगों को ऐसा न करने की सलाह दे रहा है और ज्यादा सावधानी बरतने की अपील कर रहा है.
Kirill Tereshin
25 साल के इस शख्स का नाम किरिल टेरेशिन (Kirill Tereshin) है और उसने बॉडी बनाने के लिए बॉडी में पेट्रोल जेली (Petroleum Jelly) इंजेक्शन लगा लिया. इसके बाद जो हुआ वो काफी खौफनाक था. बॉडी बिल्डर ने साल 2020 में ऑयल इंजेक्शन लगावाए थे लेकिन एक मैच में उसके साथ हादसा हो गया और उसके बाइसेप में गंभीर चोटें आईं. इसके बाद उसे सर्जरी से गुजरना पड़ा.
मसल्स में लगवाए पेट्रोलियम जेली
दरअसल किरिल ने पेट्रोलियम जेली के इंजेक्शन लगवाए थे, उनके जरिए उसके बाइसेप फूलकर काफी मोटे हो गए थे. लेकिन अंदर से यह काफी खोखले थे. भारी-भरकम बाइसेप के साथ किरिल रिंग में उतरा लेकिन मैच के दौरान उसके बाइसेप फूट गए और उसे तुरंत अस्तपाल में भर्ती कराना पड़ा. शॉर्टकट के जरिए बनाए गए ये बड़े-बड़े बाइसेप उसके लिए मुश्किल का सबब बन गए थे.
किरिल का शरीर काफी दुबला है लेकिन उसके मोटे-मोटे बाइसेप की वजह से ही वह काफी पॉपुलर भी हो चुका था. यह एक तरह के सिंथोल ऑयल इंजेक्शन होते हैं जिनसे मसल्स फूल जाती हैं. लेकिन इनमें मजबूती नहीं रहती और अंदर से खोखले होते हैं. किरिल ने 20 साल की उम्र से ही ऐसे इंजेक्शन लगवाने शुरू कर दिए थे लेकिन अब हादसे के बाद उसे अपनी हरकत पर पछतावा हो रहा है.
बाइसेप की हो चुकी है सर्जरी
सर्जरी के दौरान किरिल की जान पर बन आई थी. फाइट के दौरान उसके बाइसेप फूट चुके थे और उनका ऑयल बाहर आ गया था. इसके बाद अस्पताल में सर्जरी के जरिए बॉडी से डेड मसल्स को बाहर निकाला गया. डॉक्टरों का कहना था कि हालत इतनी खराब थी कि किरिल का हाथ भी काटना पड़ सकता था.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




