Health

Period Myth: क्या सच में पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए? जानिए सच्चाई

Period Myth: क्या सच में पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए? जानिए सच्चाई
x
पीरियड का दौरान महिलाओं को डाइट का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।

Period Myth: हम सब जानते हैं कि खान-पान का असर हमारी सेहत पर पड़ता है खासकर महिलाओं के शरीर में हो रहे हॉरमोंस (Hormones) बदलाव खान-पान के कारण ही होता है जो महिलाएं पीरियड्स (Periods) के दौरान अपने खानपान का विशेष ध्यान नहीं रखती हैं उनको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है हेल्थ एक्सपोर्ट्स ही बताते हैं कि पीरियड के दौरान महिलाओं को खान-पान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए अपनी डाइट को लेकर उन्हें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। पीरियड से जुड़े कई मिथ भी हैं, कुछ महिलाएं इन मिथ को सच मानती हैं और कुछ महिलाएं इन मिथ को झूठ मानती हैं।

पीरियड के दौरान खट्टे फल का सेवन नहीं करना चाहिए (Citrus fruits should not be consumed during period)



पीरियड से जुड़ा ये एक बहुत बड़ा मिथ है और कई लोग इसे सच मानते हैं। उनका मानना है कि यदि पीरियड के दौरान खट्टे फल (Citrus fruits) का सेवन किया गया तो ज्यादा ब्लीडिंग (Heavy bleeding) हो सकती है उसके साथ-साथ ऐठन की समस्या (Convulsions) भी हो सकती है। क्या वास्तव में खट्टे फलों का सेवन पीरियड के दौरान नहीं करना चाहिए आइए जानते हैं क्या है सच्चाई

आपको बता दें कि खट्टे फलों में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना गया है। विटामिन सी हमारे शरीर की इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाता है। एक्सपर्ट के अनुसार यदि पीरियड के दौरान खट्टे फलों का सेवन किया जाए तो महिलाओं की सेहत को किसी भी तरह का कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता इसलिए यह मिथ बिल्कुल झूठ है कि पीरियड के दौरान आपको खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि सच तो यह है पीरियड के दौरान खट्टे फलों के सेवन से आराम ही मिलता है।

पीरियड के दौरान किन चीजों का सेवन करना अच्छा है (What is good to eat during period)



हेल्थ विशेषज्ञों (Health experts) का मानना है कि पीरियड के दौरान काफी कमजोरी महसूस होती है इसलिए इन दिनों हेल्दी चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, जैसे कि प्रोटीन युक्त भोजन (Protein rich food), हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही आदि। इसके अलावा पीरियड के दौरान तरल पदार्थों का सेवन भी करना चाहिए जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड (Hydrated) बनी रहे और आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Next Story