Health

डरा रहा डेंगू: घट रहा प्लेटलेट्स, इन 4 चीजों के सेवन से बढ़ेगा प्लेटलेट्स

डरा रहा डेंगू: घट रहा प्लेटलेट्स, इन 4 चीजों के सेवन से बढ़ेगा प्लेटलेट्स
x

डरा रहा डेंगू: घट रहा प्लेटलेट्स, इन 4 चीजों के सेवन से बढ़ेगा प्लेटलेट्स

कोरोना के जाते ही देश के कई हिस्सों में डेंगू अपने पैर पसारने लगा है। यूपी के फिरोजाबाद के लोग बुरी तरह डेंगू की चपेट में है।

कोरोना (COVID-19) का प्रकोप कम होते ही देश के कई हिस्सों में डेंगू (Dengue) अपने पैर पसारने लगा है। उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद शहर के लोग बुरी तरह डेंगू की चपेट में है। हालत यह है की फिरोजाबाद के अस्पतालों में पैर रखने की जगह नहीं बची है। वही यह स्थिति देश के अन्य राज्यों के जिलों में भी है। डेंगू होने पर सर्वाधिक समस्या प्लेटलेट्स मे कमी देखी जाती है। लेकिन खानपान से इस प्लेटलेट्स को मेनटेन किया जा सकता हैं। आइए जाने वह कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिनको खाने के बाद प्लेटलेट्स तेजी के साथ शरीर में बढने लगता है।

क्या है डेंगू

जानकारी के अनुसार डेंगू एक खतरनाक बीमारी है। इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। डेंगू होने के बाद व्यक्ति का शरीर तेज बुखार में तपता है शरीर में 24 घंटे दर्द बना रहता है। रक्त में पाए जाने वाला प्लेटलेट्स गिरता है।

कैसे बढ़ाएं प्लेटलेट्स

शरीर को स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए शरीर में पाए जाने वाले सभी तत्वों की एक निश्चित मात्रा होती है। इसके कम या ज्यादा होने व्यक्ति पर बुरा असर पड़ने लगता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम खानपान के माध्यम से भी बहुत सारे तत्वों के गिरते स्तर को मेंटेन कर सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं प्लेटलेट्स कम होने पर ऐसा क्या खाएं की वाह प्लेटलेट्स की मात्रा को हमारे शरीर में निश्चित कर दे।

नारियल पानी

नारियल पानी एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। वहीं शरीर पानी की कमी को नारियल पानी दूर करता है। व्यक्ति को प्रतिदिन एक नारियल पानी का सेवन करना चाहिए इससे बुखार से पीड़ित को जहां शक्ति मिलती है वही घट रहे प्लेटलेट भी मेंटेन होने लगते हैं।

बकरी का दूध

दुधारू पशुओं में बकरी का दूध हर समय निरोगी रहता है। इसके दूध का सेवन करने से प्लेटलेट्स बहुत तेजी से बढ़ता है। डेंगू होने पर बकरी के दूध का सेवन करना चाहिए यह रोगी के लिए हितकर है।

पपीता

अगर रोगी डेंगू बुखार से पीड़ित है उसे फल में पपीते का सेवन करना चाहिए। अगर फल ना खा सके तो इसके जूस का भी उपयोग किया जा सकता है। पपीता हर रूप में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story