Health

Health Tips: सेहत के गुणों से भरपूर होती है इन अनाजों से बनी रोटियां

Health Tips: सेहत के गुणों से भरपूर होती है इन अनाजों से बनी रोटियां
x
कुछ अनाज के आटे से बनी रोटियां सेहतमंद होती है और विभिन्न बीमारियों में फायदेमंद भी होती है।

Health Tips: भारत में लगभग हर घरों में रोटी का सेवन किया जाता है। सब्जी चाहे किसी भी चीज की बनी है उसके साथ रोटी अवश्य ही खाई जाती है। अधिकतर लोग गेहूं के आटे (Wheat flour) से बनी रोटी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की आटे के भी कई प्रकार होते हैं? जैसे कि जौ, बाजरा, और मक्के का आटा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर को पोषक तत्वों के साथ-साथ, प्रोटीन, फैट, मिनरल्स और फाइबर जैसे तत्व भी आवश्यक होते हैं। कुछ अनाज (Grains) के आटे से बनी रोटियां सेहतमंद होती है और विभिन्न बीमारियों में फायदेमंद भी होती है। आज हम आपको बताएंगे कुछ आटो से बनी रोटी के बारे में जो ना सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि सेहतमंद भी होती है:

चने का आटा (Gram Flour)



चने की आटे को बेसन (Besan) के नाम से जानते हैं। चने के आटे यानी बेसन से बनी रोटी काफी स्वादिष्ट होती है। चने में प्रोटीन की मात्रा में पाया जाता है, और कैलोरी काफी कम मात्रा में। बेसन की रोटी नियमित खाने से वजन कंट्रोल रहता है और स्वास्थ्य बेहतर।

मक्के का आटा (Maize Flour)



एक प्रसिद्ध डिश के बारे में तो आपने सुना ही होगा मक्के की रोटी और सरसों का साग (makke ki roti aur sarason ka saag)। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि मक्के के आटे की रोटी कितनी स्वादिष्ट होती है। मक्की के आटे में मिनरल्स, प्रोटीन, carbohydrate, विटामिन आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मक्के के आटे से बनी रोटी का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) कंट्रोल रहता है।

बाजरे का आटा (Millet Flour)



बाजरे के आटे ((Millet Flour)) से बनी रोटी स्वादिष्ट होती है और यह सर्दियों के मौसम में खूब खाई जाती है। सर्दी के मौसम में बाजरे के आटे से बनी रोटी का सेवन करने से शरीर अंदर से गरम बना रहता है, क्योंकि बाजरे के आटे की तासीर गर्म होती है।

जौ का आटा (Barley Flour)



जो लोग डायबिटीज के पेशेंट (Diabetic patients) होते हैं उनको हेल्थ एक्सपोर्ट सलाह देते हैं जौ के आटे से बनी रोटी खाने की। जौ के आटे में कैलोरी और फैट का लेवल (Calorie and Fat Levels) बहुत कम होता है। जौ के आटे से बनी रोटी में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आंतों की सेहत अच्छी रहती है।

तो अगर आप भी गेहूं के आटे (Wheat flour) की रोटी खा खाकर थक गए तो आप इन अनाजों (Grains) के आटे से बनी रोटी को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं ऐसा करने से आप सेहतमंद रहेंगे।

Next Story