Health

Raw Milk For Skin: बढ़ जाएगी चेहरे की सुंदरता, सिर्फ कच्चे दूध का ऐसे करें उपयोग

Raw Milk For Skin: बढ़ जाएगी चेहरे की सुंदरता, सिर्फ कच्चे दूध का ऐसे करें उपयोग
x
Benefits of Raw Milk: दूध की पवित्रता की वजह से देवताओं का अभिषेक भी दूध से किया जाता है।

Benefits of Raw Milk: दूध के बारे में हम सभी को पता है कि इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तभी तो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दूध आवश्यक रूप से पिलाया जाता है। यह बात अलग है कि आज के समय में शुद्ध दूध का मिलना जरा मुश्किल होता जा रहा है। दूध पीने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। दूध के संबंध में कहा गया है कि यह पूर्ण आहार है। यह दूध हमें आंतरिक तौर पर मजबूत करता ही है साथ में इसे अगर चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए चेहरे पर लेप करें तो चमत्कारिक असर दिखाई देता है।

पाए जाते हैं कई तत्व

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, फास्फोरस तथा अन्य कई तत्व पाए जाते हैं। इसमें शरीर के लिए जरूरी तत्व पाये जाते हैं। यह तो हमारे शरीर की स्किन को खूबसूरत बनाने में सहयोगी सिद्ध हो सकता हैं। अगर विशेष तरीके से इसे उपयोग में लिया जाए तो चेहरे का निखार बढ़ जाता है। दूध की पवित्रता की वजह से देवताओं का अभिषेक भी दूध से किया जाता है। दूध एक बहुत पवित्र वस्तु है जिसका हमें कभी निरादर नहीं करना चाहिए।

दूध कई तरह से है फायदेमंद, आइए जानें

Raw Milk Benefits: कहा गया है कि कच्चे दूध (Raw Milk) को अगर स्किन पर लगाया जाए तो निखार बढ़ जाता है। इसे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। चेहरे पर लगाने से ड्राइनेस दूर होता है।

  • अगर चेहरे का ग्लो बढ़ाना है तो कच्चे दूध का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोते समय कच्चा दूध चेहरे पर लगा ले और सो जाएं। सिर्फ इतना करने पर चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा।
  • अगर कच्चे दूध से चेहरे पर मसाज किया जाए तो झुर्रियां दूर हो जाती हैं और चेहरे का निखार बढ़ता है।
  • चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से पिंपल्स की समस्या दूर होती है। इसके लिए दूध में नाम मात्र का नमक मिलाकर लगाना चाहिए।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। कच्चे दूध का उपयोग सामान्य तौर पर किया जा सकता है। लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story