Health

किशमिश से मिलेंगे ढेरों फायदे: Kishmish Se Milenge Dhero Fayde

किशमिश से मिलेंगे ढेरों फायदे: Kishmish Se Milenge Dhero Fayde
x

किशमिश (Raisins) खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही इस में पोषक तत्व (Nutrients) भी होते हैं। हर ड्राई फ्रूट की तरह किशमिश खाने से भी बहुत से फायदे होते हैं। छोटा हो या बड़ा सभी को किशमिश का सेवन करना चाहिए विशेषकर महिलाओं को। महिलाओं के लिए किशमिश के सेवन के विशेष फायदे हैं। यही कारण है कि महिलाओं को नियमित किशमिश का सेवन करना चाहिए, क्योंकि उनके लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं। तो चलिए जानते हैं महिलाओं को किशमिश से होने वाले विशेष फायदे;

फाइबर से भरपूर है किशमिश (Raisins are rich in fiber)

अधिकतर महिलाओं को अपने परिवार का ख्याल रखने के कारण अपना ख्याल रखने का समय नहीं मिलता जिसके कारण उन्हें कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी महिलाएं जो कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं या जिनका पेट साफ नहीं होता उन्हें किशमिश (Raisins) का सेवन नियमित करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर (Fiber) भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट अच्छी तरह से साफ होगा और कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।

आयरन का अच्छा स्रोत है किशमिश (Raisins are a good source of iron)

अधिकतर महिलाओं में आयरन की कमी पाई जाती है, ऐसे में किशमिश (Raisins) का सेवन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। रोज रात में एक कटोरी में किस भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। यह आपकी शरीर में आयरन की कमी (Iron deficiency) को दूर करेगा।

शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखें (Maintain energy level in the body)

दिन भर बच्चों का और परिवार के लोगों का ख्याल रखते-रखते महिलाएं पस्त हो जाती हैं और उनका एनर्जी लेवल (Energy level) कम हो जाता है। किशमिश में प्राकृतिक शर्करा भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखती है इसके नियमित सेवन से शरीर हमेशा ऊर्जावान रहता है। जो महिलाएं अंडरवेट (Underweight) होती हैं उन्हें किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story