Health

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है मूली पत्ते, जानिए इसके औषधीय गुण

Manoj Shukla
22 March 2021 4:02 PM GMT
सेहत के लिए काफी फायदेमंद है मूली पत्ते, जानिए इसके औषधीय गुण
x
मूली का उपयोग ज्यादातर लोग सलाद में करते हैं। तो वहीं मूली के पत्तों को ज्यादातर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो पहले मूली के इन पत्तों के गुणों के बारे एक बार जरूर जान लीजिए। मूवी के हरे पत्ते  सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जो शरीर को लाभ पहुंचाकर कई प्रकार के रोगों से न सिर्फ बचाव करते हैं बल्कि इन रोगों को शरीर में आने ही नहीं देते हैं। वैसे भी मूली के पत्तों को आयुर्वेद में एक औषधि माना गया है। तो चलिए जानते है मूली के पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में। मूली आजकल हर मौसम में आसानी से उपलब्ध रहती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा यह बाजार में ठण्ड के मौसम में देखने को मिलती हैं। मूली खाने के फायदों के बारे में आपने कई बार सुना होगा। लेकिन आज हम आपको मूली के पत्तों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में रूबरू कराएंगे।

मूली के पत्तों में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को ठीक रखने में भी मदद करता है। कहा जाता है कि हिचकी आने पर मूली के कोमल पत्तों को चबाकर उसका रस निगलने से हिचकी बंद हो जाती है। इसी तरह पेट दर्द में भी मूली के पत्तों का रस काफी कारगर हैं। एक कप मूली पत्तों के रस में नमक एवं मिर्च डालकर सेवन करने से पेट जहां साफ होता है तो वहीं पेट दर्द जैसी समस्या भी दूर होती है।

इसमें भी फायदेमंद

मूली पत्तों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो खून की कमी को दूर करता है। आयरन एवं फास्फोरस इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। इसके साथ यह थकान को भी दूर रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें थायामीन पाया जाता है। इसी तरह आधा गिलास मूली के पत्तों का रस सेवन करने से पेशाब में जलन आदि भी दूर होती है।

Next Story