Health

Home Remedies For Pigmentation: झाइयों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं, ये घरेलू नुस्खें

Home Remedies For Dark Spot
x
बदलती लाइफस्टाइल, उल्टा सीधा खानपान करने से भी कम उम्र में ही लोगों को झाइयों (Pigmentation) समस्या का सामना करना पड़ता है।

Home Remedies For Dark Spot: झाइयां बढ़ती उम्र की ओर संकेत करती हैं। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, उल्टा सीधा खानपान करने से भी कम उम्र में ही लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही प्रदूषण के साथ-साथ सनबर्न और हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी यह समस्या देखने को मिलती है। अगर आप भी झाइयों (Pigmentation) से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप छुटकारा पा सकते हैं।

एलोवेरा जेल के उपयोग से

झाइयों को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग करें। एलोवेरा जेल बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा का पल्प निकाल लें और उसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं। अब चेहरे को पहले ठीक से साफ करें और उसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर सर्कुलर मोशन से मसाज करें। प्रतिदिन इसका उपयोग करने से कुछ ही दिनों में चेहरे पर झाइयां कम हो जाएंगी।

कच्चे आलू के उपयोग से:

आलू को सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर रगड़े। इसके लिए एक अच्छे कच्चे आलू को आधा काटकर कटे हुए हिस्से पर कुछ बूंद पानी की डालें। 10 मिनट छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। 1 महीने तक इसे दिन में दो-तीन बार करने से चेहरे की झाइयां दूर हो जाएंगी।

नींबू के उपयोग से:

चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए सबसे पहले आप एक नींबू का रस कटोरी में निकालें और उसमें शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और इसे जब तक लगाते रहे जब तक झाइयां कम ना हो जाएं। नींबू के रस में ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं और शहद माॅइस्चराइजर का काम करता है। ये दोनों मिलकर झाइयों से छुटकारा दिलाते हैं।

प्याज के उपयोग से:

झाइयों को कम करने के लिए प्याज के टुकड़ों को काटकर झाइयां वाले भाग पर मसाज करें। 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। प्याज का रस भी चेहरे पर लगाने से काफी फायदा होगा। जब तक झाइयां कम ना हो तब तक यह उपाय करते रहें। प्याज में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पिगमेंटेशन दूर करने में सहायता करते हैं।

Next Story