Health

नो स्मोकिंग डे आज, सिगरेट पीने को करें तौबा, रहेंगे स्वस्थ....

आप और हम सभी जानते हैं कि सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। आज नो स्मोकिंग डे है। जानकारी के अनुसार मार्च माह के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। आज के समय में सिगरेट पीने वालों की कमी नही है। ऐसे में यह बात करना आवश्यक हो जाता है कि सिगरेट या फिर अन्य स्मोकिंग का उपयोग करने से क्या-क्या नुक्सान होता है। 

वैसे तो माना जाता है कि सिगरेट पीने वाले का स्वास्थ्य खराब होता है। लेकिन हमें यह नही पता है कि सिगरेट पीने वाले व्यक्ति के पास मौजूद व्यक्ति भी सिगरेट के धुंए से प्रभावित होता है।

कहा जाता है कि सिगरेट से निकलने वाले धएं के सम्पर्क में जितने लोग आते हैं। उनके लिए यह नुक्सान देह होता है। इसलिए हमें सिगरेट पीने से परहेज करना चाहिए।

अकेले सिगरेट के धुंए से इतना नुक्सान होता है कि यह कैंसर तथा हार्टअटैक जैसी खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकती है। ऐसी परिस्थियों में समाज के चिंतकों ने एक ऐसा दिन चुना जिस दिन स्मोकिंग न करने की बात होगी। नो स्मोकिंग डे की शुरूआत 1984 में हुई थी।

वैसे तो नशा कोई भी हो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन ंअगर कोई नशा छोडने का प्रयास करे तो यह कोई असम्भव कार्य नहीं है। स्मोकिंग छोडने के कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हे अपना कर हम अपनी आदत को बदल सकते है।

कहा जाता है कि सिगरेट छोडने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से आदत छूट जाती है। तो वही कहा गया है कि मूली को घिसकर उसका सेवने करने से, तथा सिगरेट पीने की जब इच्छा हो तो मुलेठी का सेवन करने से सिगरेट पीने की आदत मिट जाती है।

Next Story