Health

Neem And Basil Benefits: सुबह खाली पेट नीम और तुलसी की पत्तियां खाने के फायदे जान उछल पड़ेंगे आप

Neem And Basil Benefits: सुबह खाली पेट नीम और तुलसी की पत्तियां खाने के फायदे जान उछल पड़ेंगे आप
x
Neem And Basil Leaves Benefits: सुबह खाली पेट नीम और तुलसी की पत्तियों का सेवन किया जाए तो यह शरीर के लिए बहुत लाभप्रद होती हैं।

Neem And Basil Leaves Benefits: एक ओर व्यक्ति की बढ़ती व्यस्तता, दूसरी ओर अव्यवस्थित खानपान लोगों की दिनचर्या में शामिल होता जा रहा है। ऐसे में अगर शरीर की बेहतर देखरेख करनी है तो स्वास्थ्य के जानकारों द्वारा बताई गई बातों को अपनाना होगा। जानकारों का कहना है कि अगर सुबह-सुबह खाली पेट नीम और तुलसी की पत्तियों का सेवन किया जाए तो यह शरीर के लिए बहुत लाभप्रद है(Neem And Basil leaves benefits)

नीम और तुलसी के पत्ते खाने के फायदे

Neem Leaves Benefits/ Basil Leaves Benefits

  • नीम और तुलसी दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। तभी तो सनातन धर्म (Sanatan Dharm) में इन दोनों ही पौधों की पूजा की जाती है। सुबह खाली पेट इन दोनों ही पौधों की पत्तियों का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं।
  • तुलसी और नीम की पत्ती में जहां एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इन पत्तियों में ब्लड को साफ करने की क्षमता होती है। अगर इनका सेवन करा जाए तो फंगस, वायरस और बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • सुबह खाली पेट नीम और तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। अगर पेट में कीड़े पड़ने की समस्या है तो नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए।
  • पाया गया है कि एनीमिया जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए तुलसी और नीम की पत्तियों का सेवन लाभप्रद है। इन दोनों ही पत्तियों में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।
  • तुलसी और नीम की पत्तियों का सेवन करने से चेहरे की चमक बढ़ती है साथ में कील मुंहासे दाग धब्बे दूर होते हैं। शरीर में अगर सूजन जलन या किसी भी तरह की समस्या है तो इन पत्तियों का सेवन लाभप्रद होगा।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story