Health

Types Of Periods Colour : पीरियड्स में ब्लड के कलर से जानें कितनी हेल्दी हैं आप?

Types Of Periods Colour : पीरियड्स में ब्लड के कलर से जानें कितनी हेल्दी हैं आप?
x
आपके पीरियड के ब्‍लड का रंग आपके शरीर में हो रहे परिवर्तनों की दास्तां बयां करता है।

Types Of Periods Colour : हर महिला के पीरियड्स (Periods) अलग होते हैं, मूड स्विंग (Mood swing) अलग होते हैं और खून का रंग भी अलग होता है। इसलिए आपको पीरियड्स (Periods) के बारे में यह जानकारी होना जरूरी है। आपके पीरियड के ब्‍लड (Period blood) का रंग आपके शरीर में हो रहे परिवर्तनों की दास्तां बयां करता है। आपका शरीर पूरी तरह स्वस्थ है या नहीं, इसका अंदाजा आप अपने पीरियड के दौरान आने वाले ब्लड कलर से लगा सकती हैं।

पीरियड्स (Periods) के दौरान निकलने वाला ब्लड (Blood) आपको सिग्नल देता है। वह आपको पहले ही बता देता है कि आपके शरीर में कुछ गलत हो रहा है। लेकिन आप उस पर ध्यान नहीं देती, जब तक कि वह बड़ी परेशानी का रूप नहीं ले लेती। इस पोस्ट के जरिये हम आपको पीरियड्स के ब्लड के कलर के बारे में बताएंगे

काला (Black)

जिनके पीरियड्स रेगुलर नहीं आते उनके पीरियड के ब्लड (Period blood) का कलर काला (Black) होता है. एक लंबी अवधि के बाद यूट्रस में से रक्त निकलाता है। जोकि ज्यादा ऑक्सिडाइज्ड होता है। पीरियड्स मिस हो जाने के कारण उनके यूट्रस (Uterus) में ब्लड इकट्ठा हो जाता है और जब वह बाहर आता है, तो वह काले रंग (Black colour) का होता है।

ब्राउन लाल या भूरा (Brown red or brown)

ब्राउन कलर (brown colour) का पीरियड ब्लड आपके पीरियड के शुरुआती दिनों में या अंत के दिनों में आता है। डॉक्टर के अनुसार यह संकेत देता है कि आपका रक्त पुराना हो चुका है। इसमें घबराने जैसा कुछ नहीं है।

गाढ़ा लाल (Dark red)

लाल और गाढ़ा लाल रंग (Dark red colour ) का रक्त आपके हैल्दी पीरियड की निशानी है। ऐसे रंग का रक्त आपके पीरियड के शुरुआती दिनों में देखा जा सकता है, जब आपको हेवी ब्लीडिंग (Heavy bleeding) होती है। यदि आपका रक्त ब्राइट रेड या लाल है या सुर्ख लाल है, तो इसका मतलब यह है कि वह बिल्कुल ताजा है।

गुलाबी (Pink colour)

अगर किसी महिला का पीरियड ब्लड पिंकिश या गुलाबी रंग (Pink colour) का हैं, तो उसके रक्त में सर्वाइकल (Cervical) फ्लूइड शामिल होने की संभावना हो सकती है। हालांकि यदि आपका प्रवाह सामान्य से हल्का है तो एस्ट्रोजन (Estrogen) के स्तर को इसका कारण माना जा सकता है।

ऑरेंज या संतरी (Orange colour )

यदि किसी महिला के योनि में इन्फेक्शन (Infection), सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इनफेक्शन (STI) या किसी अन्य बैक्टीरिया का इंफेक्शन होता है तो उसके पीरियड के ब्लड (Period blood) का कलर ऑरेंज (Orange colour ) होता है. शायद इस रक्त में अजीब सी महक भी आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो आपको एक अच्छे गायनीकोलॉजिस्ट (Gynecologist) की सलाह लेकर उनके अनुसार ट्रीटमेंट करना चाहिए


Akanskha Aditya Tiwari | रीवा रियासत

Akanskha Aditya Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story