Health

Khajoor winter benefits: सर्दी का सुपर फूड है खजूर, पोषक तत्वों से है भरपूर

Khajoor winter benefits
x
khajoor winter benefits: सर्दी का सुपर फूड है खजूर, आइये जानते हैं इसके पोषक गुणों के बारे में..

Khajoor winter benefits: खजूर विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर शरीर में गर्मी पैदा करता है इसलिए आमतौर पर सर्दियों के दौरान खजूर खाने की सलाह दी जाती है। खजूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है। इसके अलावा इनमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई महत्वपूर्ण खनिज होते हैं।

हड्डियों को करता है मजबूत (Khajoor bone benefits)

खजूर के सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। बताया जाता है कि खजूर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम जाता है हड्डियों और दातों को मजबूती प्रदान करता है इसमें मैग्नीशियम, तांबा, फास्फोरस पोटेशियम जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं। यह गठिया रोग से आराम दिलाता है।

पाचन क्रिया को करता है दुरुस्त (Khajoor digestion benefits)

तेज ठंड के मौसम में पाचन क्रिया संबंधित समस्याएं होती हैं। ऐसे में खजूर का सेवन लाभप्रद माना गया है। यह हमारे पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। खजूर में एंटी ऑक्सीडेविड गुण मौजूद होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करता है। खजूर में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो पाचक रस के स्रव को बढ़ाता है।

त्वचा में बढ़ता है निखार (Khajoor skin benefits)

खजूर में मौजूद विटामिन सी और डी त्वचा में निखार लाने के लिए अत्यंत उपयुक्त तत्व है इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले को कम कर जवान त्वचा पाने में मदद करते हैं। ठंडी के समय अक्सर शरीर में रूखापन आ जाता है। लेकिन खजूर का सेवन शरीर के रूखेपन को कमकर प्राकृतिक तौर पर निखार बढ़ाता है।

कोलेस्ट्रोल को करता है कम

खजूर में पोटैशियम और फाइबर दोनों की मात्रा पर्याप्त होती है। खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही धमनियों को ब्लॉक होने से रोकती है। खजूर हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करता है। सर्दी के समय हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है ऐसे में खजूर का सेवन लाभप्रद माना गया है।

Next Story