Health

अगर आपको निकलता है इन कलर का यूरिन तो तुरंत करे डॉक्टर से संपर्क, नहीं तो हो जाएंगे इस बीमारी से ग्रसित

urine-colour
x

urine-colour

आप कितने स्वस्थ हैं इसका अंदाजा पेशाब के रंग से लगाया जा सकता है।

Rewa Riyasat, नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि आपके यूरिन का रंग बता सकता है कि आप कौन सी बीमारी से पीड़ित है। हमारे शरीर में होने वाले सभी परिवर्तनों का पता लगाने के लिए यूरिन के बदलते रंग का पता होना आवश्यक है। क्योंकि आपके यूरिन के रंग से ही आपको पता चल जाएगा कि आप कौन सी बीमारी से ग्रसित हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस रंग का यूरिन सबसे अधिक खतरनाक होता है।

नीला और हरे रंग का

बहुत सी कैंडी और कुछ दवाइयों में मेथिलीन ब्लू नाम के एक डाई का उपयोग किया जाता है, जिसका अधिक सेवन करने से यूरिन का रंग ब्लू कलर का हो जाता है।


गहरे पीले रंग का

खून में विटामिन डी की मात्रा अधिक होने के कारण यूरिन का का रंग गहरा पीला हो जाता है। और यूरोक्रोम पिगमेंट के कारण भी यूरिन का रंग हल्के पीले से गहरा पीला हो जाता है। जब आप पानी पीते हैं तो यह पिगमेंट डायल्यूट हो जाता है। यूरोक्रोम का निर्माण शरीर में हीमोग्लोबिन के टूटने से बनता है।

लाल और गुलाबी रंग का

लाल और गुलाबी रंग का यूरिन आपके खाने पर निर्भर करता है। लेकिन प्रतिदिन यूरिन का रंग लाल और गुलाबी आने से आपको सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि यूरिन का ऐसा रंग कई बीमारियों का संकेत भी हो सकता है, जैसे किडनी स्टोन, बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, ब्लैडर या किडनी में ट्यूमर आदि।

ट्रांसपेरेंट रंग का

जब आपके यूरिन का रंग ट्रांसपेरेंट दिखे तो समझ जाना चाहिए कि आप पानी का बहुत अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं। शरीर का हाइड्रेट रहना एक बहुत अच्छी बात है, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में पानी का सेवन करने से आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। यदि आपका यूरिन प्रतिदिन ट्रांसपेरेंट दिखता है तो आपको कम मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।

Next Story