Health

Healthy Teeth Tips: इस तरह के घरेलू नुस्खे अपना कर दांतो के बना सकते हैं स्वस्थ और चमकदार

Home Remedies For Healthy Teeth
x

Home Remedies For Healthy Teeth

Healthy Teeth Tips: दांतो में लगने वाले कीड़ो को नष्ट करने के लिए अपना सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

Healthy Teeth Tips: जिस तरह से लोग अपना चेहरा और शरीर को सुंदर एवं स्वस्थ बना कर रखना चाहते है। उसी तरह दांत को भी चमकदार एवं सुंदर रखने की हसरत होती है, लेकिन कई बार दांतो में लगने वाले कीड़े आप के दांतो को खोखला और खराब कर देते है। इससे निजात पाने के लिए आप चाहे तो इस तरह के घरेलू उपचार को भी अपना सकते है। असल में ज्यादा चॉकलेट या मीठी चीजें खाने से दांत में बैक्टीरिया पनपने लगते है, जिनसे टूथ कैविटी होती है और समय रहते इसे दूर नही किया जाता है तो पूरे दांत इससे खराब हो जाते है।

दांत की कैविटी को खत्म करती है मुलेठी

मुलेठी दांत और मुंह में होने वाली समस्या के लिए बेहद लाभकारी है। यह दांतों की कैविटी को जल्दी खत्म करती है। इसके लिए आप मुलेठी के जड़ से घर पर ही पाउडर बना ले. फिर इससे ब्रश करें और कुल्ला कर लें, जल्द ही कैविटी से छुटकारा पा सकते हैं।

नीम के दातुन

कैविटी को दूर करने और दांतो को मजबूत बनाने में नीम का दातुन काफी लाभकारी होता है। गांव में अक्सर लोग नीम के दातुन का इस्तेमान ब्रस के रूम में करते है। यही वजह है कि उनके दांतों में जल्दी समस्या नहीं आती है, आप चाहे तो रोज सुबह नीम का दातुन करके दांतो की समस्या को दूर रख सकते हैं।

हर्बल पाउडर

हर्बल पाउडर को घर पर आसान तरीकों से तैयार किया जा सकता है, उसके लिए आपको 2 चम्मच आवला, एक चम्मच नीम, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, बेकिंग सोडा और आधा चम्मच ही लौंग का पाउडर मिलाएं और मिक्स कर लें, अब इससे रोजाना अपने दातों को अच्छे से साफ करें, जल्द ही आपके डेंटन से कैविटी की समस्या और लाल खून बहने की भी समस्या खत्म हो जाएगी।

नारियल तेल

नारियल तेल से कुल्ला करने से प्लाक, बैक्टीरिया और सड़न दूर हो जाती है, और कैविटी को दूर करने के लिए सबसे दमदार नुश्खे में से एक है। इससे मुँह की दुर्गन्ध भी दूर होती है।

गुनगुना पानी और नमक

मुंह और दांत में होने वाली समस्या को दूर करने में गुनगुना पानी में नमक भी लाभकारी है। नमक डला हुआ गुनगुना पानी को मुंह में भरकर अच्छी तरह से गुड़गुडाए, इससे दांतो और मसूड़ों में सेक होने तथा जमा कचरा एवं कीड़े नष्ट होकर निकल जाते है। कुछ समय तक इस नुस्खे को अपना कर आप दांतो की समस्या से काफी राहत पा सकते है।

नोट- यहां दी गई घरेलू नुस्खे की जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Next Story