Health

Health Tip: पेट के कीड़े एवं भूख न लगने जैसी समस्या को दूर करने का सबसे सस्ता एवं बेहतरीन उपाय, जानें

Shailja Mishra | रीवा रियासत
17 April 2022 1:28 PM IST
Updated: 2025-08-01 19:22:51
Health Tip: पेट के कीड़े एवं भूख न लगने जैसी समस्या को दूर करने का सबसे सस्ता एवं बेहतरीन उपाय, जानें
x
दूषित भोजन, पानी का सेवन करने या नंगे पैर चलने, मिट्टी में खेलने के कारण बच्चों के पेट में कीड़े या कृमि(Stomach Worm) पहुंच जाते हैं।

Health Tip: पेट में कीड़े(Stomach Worm) होना एक आम बात है। दूषित भोजन, पानी का सेवन करने या नंगे पैर चलने, मिट्टी में खेलने के कारण बच्चों के पेट में कीड़े या कृमि पहुंच जाते हैं। बच्चों के पेट में कीड़े होने से भूख नहीं लगना, पेट में दर्द होना एंव पेट में सूजन आना, वजन घटना बच्चे का स्वाभाव चिड़चिड़ा और उल्टी होना, पॉटी में खून आना जैसी बिमारियों का सामना करना पड़ता है। और इसके निवारण के लिए आप डॉक्टरों के पास हजारों रुपए व्यर्थ ही गंवा देते हैं। क्योंकि आप नहीं जानते हैं कि मसालों का राजा कहा जाने वाला 'धनिया' इस बीमारी का रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में इस परेशानी का सबसे सस्ता एवं बेहतरीन इलाज(Home Remedies)।

हरा धनिया:

हरा धनिया भारतीय रसोई घरों में सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह फाइबर का मुख्य स्रोत होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन के ,सी, प्रोटीन, फास्फोरस, पोटैशियम, थायमीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों को दूर करने में सहायता करते हैं।

हरे धनिए का सेवन करने से मरेंगे पेट के कीड़े:

प्रतिदिन हरे धनिए का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं एवं भूख लगने लगती है। और एसिड रिफ्लक्स जैसी गंभीर समस्या का यह सबसे सस्ता उपाय है। इसके साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत करने, कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में भी धनिया फायदेमंद होता है।

Next Story