Health

Gram Flour Face Pack: एक चम्मच बेसन से दूर होंगी आपके चेहरे की ये समस्याएं

Gram Flour Face Pack: एक चम्मच बेसन से दूर होंगी आपके चेहरे की  ये समस्याएं
x
सुंदरता बढ़ाने के लिए बेसन (Gram Flour) एक रामबाण नुस्खा है, जो कीअड़ आज से नहीं बल्कि बहुत सालों पहले से ही सौंदर्य बढ़ाने के उपयोग में लाया जा रहा है।

Gram Flour Face Pack: बेसन का उपयोग अधिकतर विभिन्न व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। नाश्ता बनाना हो या फिर कोई टेस्टी और स्वास्थ्यवर्धक स्नैक बेसन का उपयोग अधिकतर सभी में किया जाता है। इतना ही नहीं ब्यूटी के क्षेत्र में भी बेसन का उपयोग किया जाता है। जी हां! सुंदरता बढ़ाने के लिए बेसन एक रामबाण नुस्खा है, ये आज से नहीं बल्कि बहुत सालों पहले से ही सौंदर्य बढ़ाने के उपयोग में लाया जा रहा है। बेसन के उपयोग से त्वचा संबंधित कई तरह की समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। Oily skin हो या Normal skin या फिर dry skin हर तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं को बेसन से दूर किया जा सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि बेसन का किस तरह से उपयोग करने पर कौन सी समस्या से निजात पाई जा सकती है;

चेहरे की रंगत जा चुकी हो तो इस तरह से करें बेसन का उपयोग

बेसन और एलोवेरा के मिश्रण से आप अपनी खोई हुई रंगत वापस पा सकती हैं। बस आपको एक चम्मच बेसन में दो चम्मच एलोवेरा का जेल मिलाना है और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाना है। जब ये पैक सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें, हफ्ते में तीन बार इस पैक का यूज करने से खोई हुई रंगत वापस पाई जा सकती है।

बेसन के उपयोग से हटाएं ब्लैकहेड्स

एक चम्मच बेसन ले उसमें चार पांच टुकड़े पके पपीते के मिला ले और शादी में गुलाब जल मिला लें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद जब यह एक पेस्ट की तरह बन जाए तो इसे एक पैक की तरह अपने चेहरे पर लगा लें। जब पैक सूख जाए तो अपनी उंगलियों को थोड़ा गिला करें और इसकी मदद से अपना पैक छुड़ाए। चेहरा ठंडे पानी से धोने के बाद थपथपा कर सुखाएं और मॉइश्चराइजर लगाएं।

तो इस तरह से बेसन का उपयोग करने से आप अपने चेहरे की इन समस्याओं से निजात पा सकती हैं, इसके अलावा बेसन से चेहरा धोने से भी चेहरे की रंगत निखरती है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story