Health

ये सुपर फूड दें वायरस से लड़ने की ताकत: Ye Superfood De Virus Se Ladne Ki Takat

ये सुपर फूड दें वायरस से लड़ने की ताकत: Ye Superfood De Virus Se Ladne Ki Takat
x
कुछ ऐसे सुपरफूड हैं जो प्राकृतिक तरीके से आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं.

सर्दियों के मौसम में वायरस (Virus) लोगों के बीच दहशत फैलाने से नहीं चूकते। अब कोरोना के नए वेरिएंट ओम्रिकोन (New Variant Omicron) को ही ले लीजिए, जितनी तेजी से इसका प्रसार हो रहा है उतनी तेजी से लोगों में डर भी बढ़ रहा है। भारत की बात करें तो अब तक इसके संक्रमण के 1500 से भी ज्यादा मामले आ चुके हैं। हेल्थ अथॉरिटीज की तरफ से लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल (Covid safety protocol) का सख्ती से पालन करें और प्राकृतिक रूप से अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाएं। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड (Super food) के बारे में बताएंगे जो प्राकृतिक तरीके से आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं;

शकरकंद का सेवन करें (Eat sweet potato)



शकरकंद (Sweet potato) सर्दियों में पैदा होती है इसमें पोटेशियम और विटामिन ए ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। शकरकंद में कई तरह की पोषक तत्व (Nutrients) भी पाए जाते हैं जो कब्ज और इन्फ्लेमेशन से राहत भी दिलाते हैं। अगर आप शकरकंद का नियमित सेवन करते हैं तो आप की इम्युनिटी (Immunity) बढ़ती है क्योंकि इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है। एक्सपर्ट्स की माने तो शकरकंद का एक टुकड़ा अगर खाया जाए तो दिन भर में शरीर के लिए आवश्यक beta-carotene की भरपाई हो जाती है।

घी (Ghee)



आयुर्वेद में घी का बहुत महत्व है। घी ऐसा फैट है जो आसानी से पच जाता है। घी शरीर को इंस्टेंट एनर्जी (Instant Energy) देता है और आवश्यक गर्मी भी प्रदान करता है इसके साथ सर घी हमारे इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग ही बनाता है। यदि आप भी का नियमित सेवन करते हैं तो आपके शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

बाजरा (Millet)



बाजरा (Millet) शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामिन बी मौजूद होता है जो शरीर की मांसपेशियों को स्ट्रांग (Muscles Strong) बनाता है और सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजरे में न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स, विटामिन और फाइबर पाए जाते है इसलिए शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व की भरपाई बाजरे से हो सकती है।

खजूर (Date)



खजूर (Date) का स्वाद जितना अच्छा होता है उतना ही यह शरीर की इम्युनिटी के लिए फायदेमंद भी होता है। खजूर में मिनरल, फाइबर और विटामिन काफी ज्यादा पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए और हमारे शरीर की इम्युनिटी के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम भी होता है जो हमारी हड्डियों और दांतो के लिए फायदेमंद होता है।

अगर आप सर्दियों में इन सुपर फूड (Super food) का सेवन करते हैं तो आप वायरस (Virus) के खतरे से बचे रह सकते हैं। आपका शरीर बाहरी वायरस से लड़ने में सक्षम होगा और आप अंदर से स्ट्रांग बनेंगे।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story