Health

Fruits Eating Tips : फलों के सेवन से पहले करें उसके गुणों का विचार, अन्यथा आप हो सकते हैं अस्वस्थ, रखें ध्यान

Fruits Eating Tips : फलों के सेवन से पहले करें उसके गुणों का विचार, अन्यथा आप हो सकते हैं अस्वस्थ, रखें ध्यान
x
Fruits Eating Tips in Hindi : फल खाना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद माना जाता है। क्यों कि फलों में तरह-तरह के पोषक तत्व हैं जो हमारे शरीर को प्राप्त होते हैं।

Fruits Eating Tips in Hindi : फल खाना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद माना जाता है। क्योंकि फलों में तरह-तरह के पोषक तत्व हैं जो हमारे शरीर को प्राप्त होते हैं।

फलों का प्रतिदिन सेवन करने से शरीर में जहां मजबूती आती है वहीं शरीर सुडौल और निरोगी होता हैं।

लेकिन फलों का सेवन करने से पहले उसके गुणो पर विचार करना आवश्यक होता है। बिना विचारे फलों का सेवन नहीं करना चहिए।

कहा जाता है सभी फलों की तासीर एक सी नही होती है। ऐसे हर व्यक्ति को फलों का सेवन करने से पहले अपने शरीर की क्षमता और एलर्जी के बारे में जान लेना चाहिए।

फल भी करते हैं बीमार

आज के समय में न तो फलों की कमी है और न ही उनके खाने वालों की। ऐसा आवश्यक नही है कि हम जिस फल को खते हैं वही फल दूसरे लोगों को भी उतना ही फायदेमंद हो।

ऐसे में फलों का सेवन करने से पहले विचार किया जाना चाहिए कि क्या यह फल हमारे स्वास्थ्य को मजबूती देगा या फिर हमें बीमार कर देगा।

कई बार लापरवाही बस अगर किसी को बुखर या फिर सर्दी या खांसी है। वह ठंडे फलों का सेवन करता है तो वह और अधिक बीमार हो जाता हैं।

तासीर के अनुसार करें फलों का सेवन

वैसे तो हम सभी फलों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन कई फल ऐसे भी होते है जो हमारे शरीर की ताशीर के अनुसार फिट नहीं होते हैं।

ऐसे में अगर शरीर की तासीर गर्म है और हम ठंडे फलों का सेवन करते हैं तो वह हमारे शारीर के लिए काफी नुक्सानदेह हो सकता है।

उदाहरण के तौर पर ठंडे फलों में बात अगर अमरूद की करें तो इसकी तासीर ठंड होने से ठंडे शरीर वाले लोगो को इसका उपयोग नही करना चाहिए।

वही गर्म तासीर वाले इसका सेवन कर सकते हैं। हमें अपने शरीर के अनुकूल ही फल सेवन का चयन करना चाहिए।

बडी बीमारी में रखें विशेष ध्यान

आज के समय में बीमारी का कोई ठिकाना नही है। आज छोटे-छोटे बच्चों में भी कई तरह की बीमारियां आ जाती हैं।

जो कि पहले के समय में बडों या फिर लम्बे समय तक बीमार रहने से आती थी। बात आम बीमारी की करें तेा सुगर रोग में फलों के सेवन का बड़ा ही परहेज रखने की आवश्यकता होती है।

वैसे तो अमूमन सभी फलों में सुगर की मात्रा होती है। ऐसे में फलों के सेवन से परहेज करना चाहिए। खासतौर पर पके फलों के सेवन से अत्याधिक परहेज करें। क्योकि फलों के पक जाने से उसमें शरकरा की मात्रा बढ़ जाती है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story