Health

Flax seeds benefits: एक चम्मच अलसी का सेवन दिलाता है कई घातक रोगों से छुटकारा

Alsi khane ke fayde:
x
Flax seeds benefits in hindi: अलसी का सेवन दिलाता है कई घातक रोगों से छुटकारा, आइये जानते हैं अलसी के फायदों के बारे में..

Alsi khane ke fayde: अलसी शरीर के लिए लाभदायक है। इसमें कई औषधीय गुण होने से यह हमारे शरीर को कई रोगों बचाता है। आमतौर पर गांव में अलसी का उपयोग घरेलू व्यंजन बनाने में किया जाता है। गांव के लोग खाने में अलसी के तेल (alsi ke tel) का उपयोग करते हैं जो शरीर के लिए खास तौर पर हृदय रोग के लिए लाभप्रद माना गया है। अलसी का उपयोग कर अनेक रोगों की रोकथाम की जा सकती है। आज हम अलसी सेवन (alsi ke sevan) से होने वाले फायदे के बारे में चर्चा करेंगे।

फ्लेक्स सीड बोलते हैं अंग्रेजी में (flax seeds in hindi name)

alsi in eglish: अलसी (alsi) को अंगेजी में फ्लेक्स सीड्स (flax seeds) बोलते हैं। इसे भारत के कई हिस्सों में अगासे बीजा (agase beeja) भी कहा जाता है।

अलसी में मौजूद तत्व (flax seeds nutrients)

जानकारी के अनुसार एक चम्मच पिसी हुई अलसी (peesi huyi alsi) में 1.28 ग्राम प्रोटीन, 2.95 ग्राम फैट, 2.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.91 ग्राम फाइबर, 17.8 मिलीग्राम कैल्शियम, 27.4 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 44.9 मिलीग्राम फास्फोरस, 56.9 मिलीग्राम पोटैशियम, सम्मेलनों माइक्रोग्राम फोलेट तथा 45.6 माइक्रोग्राम न्यूटन पाया जाता है। यह सारे तत्व शरीर के लिए उपयोगी और लाभप्रद है।

अलसी खाने का तरीका (alsi khane ka tareeka)

अलसी का सेवन पीसकर करना चाहिए। कई बार अलसी का सेवन लोग भून कर भी करते हैं। लेकिन इसे भी पीसकर सेवन करने से फायदा मिलता है। साबूत अलसी में मौजूद तत्वों को हमारी आंते सोख नहीं पाती हैं।

अलसी के फायदे (alsi khane ke fayde)

  • अलसी हमारे ह्रदय की रक्षा करता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। हृदय की धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है और रक्त का प्रवाह संचालित करता है।
  • अलसी में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो रक्त प्रवाह को बेहतर कर खून में थक्का जमने से रोकता है। ऐसे में हार्ड अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है।
  • शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करता है। जिससे हमारे शरीर का बढ़ता हुआ भजन कम होने लगता है। अलसी खाने वाले व्यक्ति का वजन नहीं बढ़ता।
  • अलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स बढ़ती उम्र में त्वचा में मौजूद झुर्रियों को कम करता है। त्वचा स्वस्थ और चमकदार होती है।
  • अलसी में पाया जाने वाला लाइनोइक एसिड अर्थराइटिस, अस्थमा, डायबिटीज और कैंसर जैसे रोगों से लड़ने में मदद करता है।
  • अलसी के तेल की मालिश शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। तेल का मसाज आने से चेहरे की त्वचा कांतिमय हो जाती है।
  • अलसी का सेवन नींद ना आने की बीमारी को दूर भगाता है।
  • अलसी के बीजों को पानी में डूबाकर उसके पानी को अगर आंख में डाला जाए तो नेत्र संबंधी बीमारियों में राहत मिलती है।

(*दी गयी जानकारियां धार्मिक मान्यताएं और सामान्य जानकरियों पर आधारित है, किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले सम्बंधित विशेष्यज्ञों से जरूर सलाह लें। RewaRiyasat इसकी पुष्टी नहीं करता)

Next Story