Health

ये योगासन करे हाथ और कंधा मजबूत: Ye Yogasan Kare Hath Aur Kandha Majboot

ये योगासन करे हाथ और कंधा मजबूत: Ye Yogasan Kare Hath Aur Kandha Majboot
x
योगासन हमारे संपूर्ण शरीर के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। इससे बीमारी दूर होती है और शरीर भी एक्टिव रहता है.

योगासन (Yogasan) हमारे संपूर्ण शरीर के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। इससे ना सिर्फ बीमारी दूर होती है बल्कि एक्टिव रहने के लिए भी योगासन बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे हाथ और कंधे हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है बहुत से ऐसे काम होते हैं जो हम सिर्फ हाथ और कंधों के बलबूते पर ही कर सकते हैं और अगर यही मजबूत ना हो तो कार्य करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। आज हम आपको कुछ योगासनों के बारे में बताएंगे जो हाथ और कंधों के लिए काफी लाभकारी है। तो चलिए शुरू करते हैं:

गरुड़ासन (Garudasana)



हाथ और कंधे की मांसपेशियों (Muscles) के लिए यह आसन बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, इस आसन से हमारे सिर के ऊपरी हिस्सों में खिंचाव पैदा होता है। शारीरिक संतुलन और एकाग्रता के दृष्टिकोण से यह आसन काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन यदि व्यक्ति को गठिया दर्द, घुटने में दर्द आदि की परेशानी है तो बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के इस आसन को ना करें।

बालासन (Balasana)



अगर कोई व्यक्ति कंधों के दर्द (Shoulder pain), पीठ के दर्द, जोड़ो या कमर दर्द से परेशान है तो यह आसन (Asana) उसके लिए काफी अच्छा होता है। इस आसन को करने से ना सिर्फ दिमाग शांत रहता है बल्कि शरीर भी लचीला और मजबूत बनता है। इतना ही नहीं अगर किसी महिला के पीरियड से बहुत तकलीफ होती है तो इस आसन से तकलीफ कम हो सकती है।

इस आसन को गर्भवती महिला (Pregnant woman) को नहीं करना चाहिए, डायरिया से पीड़ित लोग बिना किसी एक्सपोर्ट की सलाह के यह आसन ना करें।

अधोमुख श्वासन (Adhomukh Swasan)



यह आसन ना सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है बल्कि हमारे हाथों के कंधों और हमारे हाथों के लिए यह आसन बहुत उपयोगी है। इस आसन में व्यक्ति की एकाग्रता में वृद्धि होती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी तरह से चोटिल है या उसकी कलाइयों में दर्द (Pain) है तो इस आसन को करने से बचना चाहिए।

तो यह थे कुछ आसन जो हाथों और कंधों (Hands and shoulders) के लिए तो लाभकारी है बाकी भी संपूर्ण शरीर के लिए ये आसन बहुत महत्त्वपूर्ण है।

Next Story