Health

Diabetes tips: डायबिटीज में चक्कर आने पर करें यें उपचार

Diabetes tips: डायबिटीज में चक्कर आने पर करें यें उपचार
x
चक्कर आना डायबिटीज का एक सामान्य लक्षण है।

Diabetes tips: चक्कर आना (Dizziness) डायबिटीज का एक सामान्य लक्षण है। जिसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें डिहाइड्रेशन या पानी की कमी, कुछ दवाओं का नियमित रूप से सेवन ना करना ऐसी स्थिति में कई बार ब्लड शुगर बढ़ जाता है जिससे मरीज को चक्कर आने लगते हैं। क्योंकि शरीर से पेशाब के जरिए खून से एक्स्ट्रा ग्लूकोज निकलता है और पानी को खींच लेता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर कम होने की स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) कहते हैं।

हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia)

डायबिटीज (Diabetes) वाले व्यक्ति में ब्लड शुगर कम होने की स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) कहते हैं। इस स्थिति चक्कर आते है। इस अवस्था में ग्लूकोज लेवल (Glucose level) स्वस्थ सीमा से नीचे आ जाता है। चक्कर आने या ब्लड शुगर कम होने की स्थिति में मरीज को घबराहट या बेचैनी महसूस करना, पसीना, ठंड लगना या अकड़न, चिड़चिड़ापन, उलझन, दिल की धड़कन बढ़ना, हल्का महसूस होना इत्यादि लक्षण होते हैं।

हाइपरग्लेसीमिया (Hyperglycemia)

ब्लड शुगर की समस्या बढ़ने को हाइपरग्लेसीमिया (Hyperglycemia) कहा जाता है। जिसमें इंसुलिन (Insulin) का उपयोग करने वाले लोगों में 27% मरीजों में हल्का दर्द या चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में मरीज के पेशाब में शुगर बढ़ना बार-बार पेशाब आना और सामान्य से अधिक प्यास लगना जैसे लक्षण प्रकट होते हैं।

जिंको बिलोबा के सेवन से (Consuming Ginkgo Biloba)



जिंको बिलोबा (Ginkgo Biloba) एक जड़ी बूटी होती है जो मस्तिष्क के लिए टॉनिक की तरह काम करती है। इसका सेवन करने से दिमाग में ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है। यह जड़ी-बूटी चक्कर के इलाज में एक प्रभावी दवा की तरह काम करती है।

आंवला के सेवन से (By consuming amla)



आंवला (Amla) में विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिनका सेवन करने से ब्लड फ्लो अच्छा होता है और चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अदरक की चाय पीने से (Drinking ginger tea)



ब्लड शुगर के कारण मतली एवं चक्कर आने से बचने के लिए अदरक से बनी चाय (Ginger tea) पीने से काफी मदद मिलती है। गर्म पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीने से आधे घंटे में आराम मिलता है।

शहद के सेवन से (By consuming honey)



जिन लोगों को शुगर की समस्या होती है उनका शुगर लेवल लो हो जाने पर चक्कर आते हैं, जिनसे बचने के लिए आपको शहद का सेवन करना चाहिए। शहद का सेवन करने से शरीर में एनर्जी मिलती है एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) सामान्य रहता है. चक्कर आने पर शहद (Honey) का सेवन करना चाहिए।

नींबू पानी पीने से (Drinking lemonade)



चक्कर आने पर तुरंत आराम पाने के लिए नींबू पानी का सेवन (Drinking lemonade) करना चाहिए। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जिसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ती है। जिससे चक्कर आने के दौरान आराम मिलता है। चक्कर आने पर एक गिलास पानी में नींबू का रस एवं नमक मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है।

सेब से बनें सिरके का सेवन करने से (By consuming vinegar made from apple)



मधुमेह में चक्कर आने पर सेब के सिरके (Apple vinegar) का पानी एक अच्छा उपाय है। चक्कर ब्लड शुगर गिरने के कारण आ सकते हैं। इसीलिए एक गिलास पानी में एक ढक्कन सेव का सिरका मिलाएं और उसका सेवन करें।

Next Story