Health

रोजाना एक केले के सेवन से मिलते है कई गुणकारी लाभ, जानिए इसके फायदे

Manoj Shukla
6 Aug 2021 12:00 PM GMT
रोजाना एक केले के सेवन से मिलते है कई गुणकारी लाभ, जानिए इसके फायदे
x
केले में ढेर सारे गुणकारी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो एनर्जी बढ़ाने के साथ ही कई तरह के शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। डाॅक्टर भी एक केले का डेली सेवन करने की सलाह देते हैं।

Health benefits of Kela or Banana : केला ऐसा फल है जो आसानी से बाजार में उपलब्ध रहता हैं। यह अन्य फलों के मुकाबले काफी सस्ता भी होता हैं। केले में कई गुणकारी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर की एनर्जी को बनाए रखते हैं। केले का सेवन शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। डाॅक्टर भी एक केले का डेली सेवन करने की सलाह देते हैं। केले के सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। जिससे रोग प्रतिरोक क्षमता बढ़ती हैं। इसके सेवन से कई छोटे-मोटे रोग शरीर के पास नहीं भटकते हैं। ऐसे में चलिए जानते है केले के सेवन से मिलने वाले गुणकारी लाभों के बारे में।

वजन को रखता है कन्ट्रोल

केले को लेकर माना जाता है कि इसका सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता हैं। लेकिन केले को अगर संयमित एवं सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह वजन को कन्ट्रोल करने में भी मदद करता हैं। ऐसे में सुबह एक केले का सेवन करने के बाद गर्म पानी का सेवन करने से वजन कम होता हैं, और आप खुद को फिट रख सकते हैं।

दिल का रखता है स्वस्थ्य

केले में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो दिल को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। केले में विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इसलिए डेली महज एक केले का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्राॅल लेबल नियंत्रित रहता है। कोलेस्ट्राॅल लेबल अत्यधिक होने से दिल की बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में दिल को स्वस्थ्य एवं जवां बनाए रखने के लिए नियमित एक केले का सेवन जरूर करें।

केले से तुरंत मिलती है एनर्जी

कई बार हम स्कूल व आफिस निकलते समय नाश्ता नहीं कर पाते हैं। ऐसे में शरीर को बराबर उर्जा देने के लिए केले को नाश्ते के रूप में सेवन कर सकते है। केले के सेवन से तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। जिससे भूख काफी समय के लिए मिट जाती है। केले का सेवन खून की कमी को दूर करता है। जिससे एनीमियां पीड़ित व्यक्तियों को केला खाने की सलाह दी जाती है।

हड्डियों को रखता मजबूत

केले को पौष्टिक तत्वों का खजाना भी कहा जाता है। इसके नियमित सेवन करने से कई रोग से मुक्ति मिलती है। केले का सेवन तनाव से दूर रखता हैं। यह हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करता है।

नोट- बता दें कि इस आर्टिकल में आपको केवल सामान्य जानकारी प्रदान की गई है। इसलिए किसी भी चीज का सेवन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Next Story