Health

Winter Fruits: सर्दी के मौसम में करें इन फलों का सेवन, स्वस्थ रहेगा शरीर, नहीं होगा ठंड का असर

Winter Fruits: सर्दी के मौसम में करें इन फलों का सेवन, स्वस्थ रहेगा शरीर, नहीं होगा ठंड का असर
x
Winter fruits eating tips: आइये जानते हैं शर्दियो में कौन से फल खाना ज्यादा फायदेमंद है..

सर्दी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बदलते मौसम में सर्दी जुखाम तथा बुखार जैसी सामान्य बीमारियां शरीर को कमजोर कर देती हैं। ऐसे में अगर खाने पीने की चीजों पर ध्यान दिया जाए तो बदलते मौसम का असर शरीर पर नहीं पड़ता। सर्दी के मौसम में यह ध्यान देना आवश्यक है हम कैसे फलों का सेवन करें जो हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करें।

अमरूद का करें सेवन


सर्दी के सीजन में बाजार में सबसे अधिक मौसमी फल के रूप में अमरूद आता है। अमरूद का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। वही इसमें पोषक तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। यह हमारे शरीर में पाए जाने वाले कोलेस्ट्रॉल को कम कर ह््रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को मजबूत कर भूख बढ़ाने में भी सहायक है।

खट्टे फल


ठंड के दिनों में संतरे, कीनू जैसे खट्टे फल पर्याप्त मात्रा में बाजार में उपलब्ध रहते हैं। इन फलों को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। खट्टे फलों का सेवन जुकाम खांसी फ्लू वायरस जैसे रोगों से बचाव करता है। खट्टे फलों में विटामिन सी पाया जाता है।

अंगूर


ठंड के दिनों में अंगूर का सेवन विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। अंगूर में मौजूद कई सारे पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। ठंड के दिनों में रक्त संचार कम होने से कई बार थकान महसूस होने लगती है। अंगूर का सेवन शरीर को भरपूर मात्रा में मजबूती प्रदोन करने वाले तत्व प्रदान करता है।

सेब


सेब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल या संतृप्त वसा के स्तर को नियंत्रित करने बहुत ही उपयोगी माना गया है। शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन की मात्रा बढ़ा देता है। जिससे शरीर में कमजोरी नहीं आती वहीं रक्त की कमी दूर हो जाती है। हमारे शरीर में वसा की मात्रा को सेब नियंत्रित करता है। इसलिए ठंड के दिनों में सेब का सेवन अवश्य करना चाहिए।

अनार


अनार में पाए जाने वाला फाइटोकेमिकल्स, पाली फिनाल, एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर आयरन विटामिन से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करने के साथ ही हृदय को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार है। शरीर में होने वाली रक्त की कमी को पूरा करता है। अनार का सेवन हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है।

Next Story