Health

Constipation Home Remedies: कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं! यें घरेलू उपाय

How To Overcome Constipation
x
कब्ज (Constipation) एक बड़ी बीमारी है अगर इसका समय रहते इलाज नहीं किया गया तो बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी शरीर को घेर लेती हैं।

Constipation Home Remedies: बदलती लाइफस्टाइल एवं गलत खानपान के चलते शरीर में अनेक बीमारियां जन्म ले रही हैं। जिसमेंकब्ज भी एक बड़ी बीमारी है, अगर इसका समय रहते इलाज नहीं किया गया तो बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी शरीर को घेर लेती हैं।आज हम आपको इस आर्टिकल में घरेलू नुस्खा की सहायता से कब्ज की परेशानी से कैसे छुटकारा पाएं बताएंगे।

गर्म दूध में घी मिलाकर करें सेवन:

इस सुपरफूड में अनेक न्यूट्रिएंट्स एक साथ मिल जाते हैं, इसलिए दूध को कंप्लीट फूड भी कहा जाता है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा घी मिलाकर सेवन करने से पेट साफ हो जाता है जिससे कब्ज जैसी गंभीर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

अजवाइन और जीरा के सेवन से:

प्रतिदिन अजवाइन और जीरा का सेवन करने से कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए अजवाइन और जीरे को हल्की आंच पर भून कर पीस कर इसका चूर्ण तैयार कर लें साथ ही इसमें में काला नमक मिलाकर प्रतिदिन सेवन करें।

गर्म पानी का करे सेवन:

यदि आप प्रतिदिन सुबह उठकर बाथरूम जाने से पहले एक गिलास गर्म पानी का सेवन करें तो कब्ज जैसी परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

नींबू के रस के सेवन से:

प्रतिदिन सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

तैलीय भोजन से बनाई दूरी:

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए डाइट में हेल्दी और पेट को पचाने में अधिक समस्या ना आए ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए। तैलीय भोजन से दूरी बनाएं।

शहद के सेवन से:

रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी में मिलाकर सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या को दूर किया जा सकता है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story