Health

Colon Detox: कोलोन में जमा गंदगी आपको कर सकती है बीमार, जानें कैसे करें आंतो की सफाई

Colon Detox: कोलोन में जमा गंदगी आपको कर सकती है बीमार, जानें कैसे करें आंतो की सफाई
x
Colon Cleansing & Natural Detox: आंत को नैचरली कैसे क्लीन करें? आंत की सफाई कैसे करें? कोलोन की गंदगी कैसे साफ करें?

Colon Ko Kaise Saaf Karen : पाचन क्रिया को सही रखने के लिए कोलोन या जिसे बड़ी आंत भी कहते हैं उसका साफ और स्वस्थ रहना बहुत ही जरुरी है. बड़ी आंत के सेहतमंद रहने से कोलोन के कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।

बड़ी आंत की सफाई कैसे करें? (Colon Ki Safai Kaise Karen?)

वेजिटेबल जूस

बड़ी आंतो की सफाई के लिए विटामिन सी युक्त सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए। जैसे टमाटर, लौकी, खीरा और ब्रोकली आदि में काफी अधिक मात्रा में फाइबर और नुट्रिएंट्स पाए जाते हैं. इन सब्जियों का जूस पीने से आंतो के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं.

फाइबरयुक्त फलों का करें सेवन

फाइबर से भरपूर फलों का सेवन कोलोन के सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है, सेब, संतरा, मौसमी, आम और अमरुद जैसे फलों का सेवन करने से आंत स्वस्थ रहती है.

खाली पेट नींबू का करें इस्तेमाल

शरीर से गंदगी अच्छी तरह निकल जाये इसके लिए सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू के रस को निचोड़ें और उसमें शहद भी मिला लें। नियमित इसके सेवन से आंतो की सफाई होती है।

कोलोन को साफ रखने के नेचुरल तरीके (Colon Ko Saaf Karne Ke Natural Tareeke)

  • प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी का पियें। (रोजाना 3 से 4 लीटर)
  • खाने में उच्च फाइबर युक्त सब्जियों और फलों को करें शामिल।
  • ऐसे फूड्स का सेवन करें, जिसमें ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में हो।
  • प्रतिदिन गुनगुने पानी में शहद और नीम्बू को मिलाकर इसका सेवन करें।
  • आंतो की सफाई के लिए हर्बल टी भी फायदेमंद है।
  • दिन भर खाने की आदत से बचें।
  • आंतो की सफाई के लिए व पाचन क्रिया को सुचारु रूप से काम करने के लिए आराम दें।
Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story