Health

Cinnamon in hindi : दालचीनी के अद्भुत फायदे, इन रोगों को दूर भगाने में है रामबाण

Ankit Neelam Dubey
16 Feb 2021 6:47 AM GMT
Cinnamon in hindi : दालचीनी के अद्भुत फायदे, इन रोगों को दूर भगाने में है रामबाण
x
Cinnamon in Hindi : दालचीनी का नाम आपने सुना तो जरूर होगा। इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता हैं। दालचीनी बड़ी काम की औषधि भी है। इसके अद्भुत

Cinnamon के फायदें एवं नुकसान

Cinnamon in Hindi : दालचीनी का नाम आपने सुना तो जरूर होगा। इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता हैं। दालचीनी बड़ी काम की औषधि भी है। इसके अद्भुत फायदे जान आप चैक जाएंगे। तो चलिए आज इस पोस्ट में दालचीनी (Cinnamon in hindi) के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही यह किन-किन गुणों से भरपूर है इसके बारे में भी आपको अवगत कराएंगे।

दालचीनी की विशेष बातें

दालचीनी का वैज्ञानिक नाम सिन्नामोमम वेरूम है। यह पेड़ ज्यादातर श्रीलंका एवं दक्षित भारत में पाया जाता हैं। यह एक प्रकार का पेड़ होता है। जिसकी छाल को दालचीनी कहा जाता है। यह काफी खूशबूदार होती है। जिसका उपयोग मसाले एवं कई प्रकार की औषधियों को बनाने में किया जाता है। दालचीनी अपने आप में कई गुणों से भरपूर हैं।

Diabetes रोगियों के लिए लाभकारी

Cinnamon डायबटीज रोग से पीड़ित मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। क्योंकि यह रक्त शर्करा को सामान्य रखकर इंसुलीन की प्रक्रिया को बढ़ाता है। शुगर लेवल सामान्य बनाए रखने के लिए दाचीनी का उपयोग दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती हैं। इसके अलावा इसमें कुछ करने की जरूरत होती हैं।

दालचीनी के लाभ

दालचीनी का उपयोग ज्यादातर खुशबूदार गरम मसाले बनाने में किया जाता है। मसालों के अलावा इसका उपयोग औषधि को बनाने में भी किया जाता है। दालचीनी काफी फेमस प्रोडक्ट है।

दिमाग को रखता हैं तंदुरस्त

दालचीनी (Cinnamon in hindi) का सेवन दिमाग को तंदुरस्त बनाने में काफी सहायक होता है। दालचीनी के सेवन से मानसिक शक्ति में इजाफा होता हैं। यह कार्यक्षमता को बढ़ाता है और ध्यान केन्द्रि रखने में भी मदद करता हैं। या कुल मिलाकर यह कहा जाए कि यह मेमोरी पावर को इनक्रीएज करने में दालचीनी एक औषधि की तरह कार्य करता है।

दिल को बनाता है स्वस्थ्य

Cinnamon में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ्य बनाए रखने में काफी कारगर साबित होते हैं। जानकारों की माने तो दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो धमनियों को हानि पहुंचाने एवं संक्रमण से बचाने सहायक होते हैं। दालचीनी पाउडर में शहद मिलाकर सेवन करने से दिल पूरी तरह से स्वस्थ्य रहता है।

कैंसर करता है खत्म

दालचीनी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी भयावह बीमारी के प्रभाव को रोकता हैं या कम करता हैं। एक शोध की माने तो दालचीनी में कैंसर की कोशिशाओं को फैलने नहीं देता हैं। जानकारों की माने तो अगर इसका डेली सेवन किया जाए तो कैंसर के आसार कम हो जाते हैं। या यूं कहे कि यह कैंसर की कोशिकाओ को नष्ट कर देता है।

इन रोगों को भी लाभकारी

दालचीनी कैंसर ही नहीं बल्कि कई प्रकार के छोटे-मोटे रोगों को दूर भगाने में काफी सहायक हैं। खबरों की माने तो दालचीनी अल्जिमर, दिमाग का ट्यूमर, मल्टीपल स्केलरोसिस, पार्किसंस जैसी प्राॅब्लम को दूर करने में मदद करता है।

खूबसूरती बढ़ाने में भी अव्वल

दालचीनी एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर हैं। इसमें खूबसूरत को बढ़ाने की अद््भुत क्षमता पाई जाती है। चेहरे में अगर किसी भी प्रकार के मुहासे एवं दाग, धब्बे हो ऐसे में दालचीनी का इस्तेमालाभ इन सबके आपको छुटकारा दिला सकता है। साथ ही यह चेहरे के डेड सेल्स को दूर कर खूबसूरती बढ़ाता है। जानकारों की माने तो 3 चम्मच दानचीनी पाउडर को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे में निखार आता है साथ ही दाग, धब्बे भी दूर होते हैं।

बालों को बनाता है मजबूत (Hair benefits Cinnamon)

दालचीनी में बालों को तंदुरस्त बनाने के भी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो दालचीनी आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती हैं। जानकारों की माने तो एक चम्मच दालचीनी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच जैतून का तेल एवं एक अण्डे को मिलकर बालों में लगाएं। जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं तो इसे अच्छे से धुल लें। ऐसा कई बार करने से आपके बाल मजबूत हो जाएंगे।

गैस एवं पाचनक्रिया के लिए लाभकारी

दालचीनी सेहत के लिए भी काफी लाभकारी हैं। अगर आप खाना न पचने जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में दालचीनी आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया को ठीक करेंगे बल्कि इसके सेवन से आप मजबूत भी होंगे। दालचीनी का दूध के साथ सेवन पाचन क्रिया को ठीक करता है साथ ही गैस जैसी प्राॅब्लम को भी दूर भगाने में मदद करता है।

इसके साथ जो लोग अनीद्रा जैसी प्राॅब्लम से परेशान हैं। उनके लिए भी दालचीनी काफी लाभकारी हैं। ऐसे में अगर आप भी अनीद्रा से परेशान है तो सोने से पहले एक गिलास दूध में दालचीनी डालकर पीए। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी।

हड्डियों के लिए लाभकारी

दालचीनी हड्डियों के लिए भी काफी लाभकारी हैं। ऐसे में दूध के साथ दालचीनी का सेवन करने से हड्डियां जहां स्ट्रांग होती हैं तो वहीं गठिया रोग जैसी समस्या भी नहीं होती है।

दालचीनी के नुकसान (Cinnamon side effected)

दालचीनी (Cinnamon in hindi) के जहां कई फायदें हैं तो वहीं यह कई लोगों को नुकसान भी कर सकता हैं। वैसे भी किसी चीज की अधिकता नुकसानदेय ही होती हैं। इसलिए जरूरी है कि इसे सीमित ही इस्तेमाल किया जाए। बावजूद इसके इन लोगों को इसका कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

जानकारों की माने तो Pregnant महिलाओं को दालचीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं में पेटदर्द, एसिडिटी एवं जल्दी डिलेवरी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं इससे दूर ही रहे तो ज्यादा बेहतर होगा। इसी तरह जो लोग लीवन में सूजन एवं दर्द जैसी समस्या से ग्रसित हैं उन्हें दालचीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है।

ऐसे ही जिन लोगों को खूब की Problem हो वह इसे बिल्कुल भी सेवन न करें क्योंकि यह खून को पतला करने का काम भी करता है। इसी तरह जिन लोगों की स्किन लूज होती हैं उन्हें इसका लेप नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि बार यह लोगों को नुकसान भी कर जाती है। ऐसे ही जिन लोगों को इसके लाभ की जगह नुकसान नजर आए तो ऐसे लोगों को इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए।

BUY NOW - Pure & Sure Organic Bark, Cinnamon

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story