Health

नारी के साग के फायदे: Nari Ke Saag Ke Fayde

नारी के साग के फायदे: Nari Ke Saag Ke Fayde
x
नारी का साग न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छा रहता है इसका साग बनाया जाता है,

सर्दियों के मौसम में सरसों का साग (Sarson ka saag) बहुत प्रचलित भोजन है। यह ना सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। सरसों का साग पंजाब में प्रमुख रूप से खाया और बनाया जाता है लेकिन आजकल पूरे देश में इसका सेवन किया जाता है। लेकिन आज मैं आपको सरसों का साग नहीं बल्कि किसी और साग के बारे में बताने जा रही हूं और वो है नारी का साग। नारी के साग, वाटर स्पेनिच के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिम बंगाल में ऐसे कलमी शाक (Kalmi shak) के नाम से भी पुकारा जाता है। ये साग न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छा रहता है इसका साग बनाया जाता है, बेसन मिलाकर इसकी पकौड़ी बनाई जाती है या फिर इसका सेवन सलाद के रूप में भी किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं नारी के साग (Nari saag) से होने वाले फायदे

डायबिटीज में है फायदेमंद (Beneficial in diabetes)



एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ कि नारी की पत्तियों का सेवन करने से डायबिटीज (Diabetes) से पैदा होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (Oxidative stress) के विरोध में हमारा इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। इतना ही नहीं जो गर्भवती महिला डायबिटीज से पीड़ित होती है उनके इलाज में भी नारी के साग का इस्तेमाल किया जाता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद (Beneficial for eyes)



वाटर स्पेनिच में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड पाया जाता है जो आंखों (Eyes) के लिए काफी फायदेमंद होता है। वाटर स्पिनेच हमारे शरीर में ग्लूटाथिओन का लेवल भी बढ़ाते हैं जो आंखों के मोतियाबिंद की समस्या (Glaucoma problem) को दूर करता है।

पेट की समस्याओं को करें दूर (Cure stomach problems)



हम सभी जानते हैं कि फाइबर युक्त पदार्थ हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और नारी के साग में फाइबर बहुत ज्यादा पाया जाता है। अगर इसका सेवन किया जाए तो हमारे पेट की कब्ज, अपच आदि समस्या में काफी राहत मिलती है। नारी का साग (Nari saag) खाने से पेट के कीड़े भी मरते हैं। इसके अलावा अगर इसकी पत्तियों का उबालकर जूस बनाकर सेवन किया जाए तो कब्ज (Constipation) में राहत मिलती है।

हृदय को रखे हेल्दी (Keep heart healthy)



नारी का साग मिनरल्स, विटामिन सी, विटामिन ए, beta-carotene जैसे पोषक तत्वों से भरा होता है जो हमारे दिल (Heart) के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व (Nutrients) शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं और फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। नारी का साग (Nari saag) बनाकर खाने से इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम हमारे शरीर में पहुंचता है ब्लड प्रेशर को कम कर देता है जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक आने की संभावना कम रहती है।

एक बात हमेशा याद रखें नारी के साग (Nari saag) का प्रयोग करने से पहले इसे अच्छी तरह से गरम पानी से साफ कर लें। गर्भवती महिलाएं नारी के साग के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Next Story