Health

Benefits Of Garlic In Thyroid: थायराइड में लहसुन के फायदे आपको कर देंगे हैरान, जानिए!

Benefits Of Garlic In Thyroid: थायराइड में लहसुन के फायदे आपको कर देंगे हैरान, जानिए!
x

LAHSUN KE FAYDE 

थायराइड बीमारी (Benefits Of Garlic In Thyroid) में लहसुन के अनेक फायदे है.

Benefits Of Garlic In Thyroid: थायराइड की बढ़ रही बीमारी गंभीर चिंता का विषय है। थायराइड नामक ग्रंथि हमारे शरीर की कई सारी क्रियाओं को नियंत्रित करती है। लेकिन इसके अनियंत्रित हो जाने को थायराइड नामक बीमारी कहा जाता है। थायराइड से ग्रसित रोगी को जहां नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करना होता है वहीं खानपान का भी विशेष खयाल रखना होता है। ऐसे में रोगी असमंजस की स्थिति में होता है उसके सामने सबसे बड़ा सवाल यह है की वह क्या खाए और क्या न खाएं। कई बार लोग लहसुन के उपयोग करने न करने पर सबसे ज्यादा सवाल पूछते हैं। आज के इस समाचार में हम लहसुन, चीनी तथा विटामिन ए वाले पदार्थों के उपयोग के संबंध में चर्चा करेंगे।

लहसुन का उपयोग

विशेषज्ञों की मानें तो थायराइड के रोगियों को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो थायराइड को कंट्रोल में रखते हैं। लहसुन में मौजूद एलिसिन और फ्लेवोनॉयड पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो थायराइड मरीजों के लिए राहत पहुंचाने वाले हैं। लहसुन के सेवन से की शारीरिक परेशानियां कम होती हैं। ऐसे में बताया गया है थायराइड के मरीज को अपनी डाइट में लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह उनके लिए हितकर और कारगर उपाय में से एक है।

विटामिन ए का सेवन

शरीर के लिए विटामिन ए आवश्यक है। ऐसे में थायराइड से ग्रसित रोगी को विटामिन ए प्राप्त होने वाले खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। इसके लिए अंडा, पालक, पपीता का उपयोग नियमित रूप से भोजन में करना चाहिए। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दूध दही से परहेज आवश्यक है।

चीनी का उपयोग

चीनी या शक्कर का सीमित मात्रा में उपयोग करना हमारे शरीर के लिए लाभप्रद है। थायराइड के रोगी इसका उपयोग सीमित मात्रा में कर सकते हैं। बढ़ रहे शुगर रोगियों की संख्या को देखते हुए भी चीनी के उपयोग में सावधानी रखनी चाहिए।

नोट- समाचार में दी गई जानकारी केवल सूचना मात्र है। बताई गई जानकारी का उपयोग करने से पूर्व अपने विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य ले लें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story