Health

Beauty Tips For Face: बर्फ के टुकड़े से बढ़ाएं खूबसूरती

Beauty Tips For Face: बर्फ के टुकड़े से बढ़ाएं खूबसूरती
x
बर्फ के टुकड़े से चेहरे पर कील, मुंहासे, सनबर्न और झुर्रियों जैसी समस्या से राहत पा सकते हैं।

Beauty Tips For Face At Home: गर्मियों के मौसम में बर्फ पानी ठंडा एवं शरबत बनाने के अलावा सौंदर्य उपयोग में भी इसका बहुत अधिक उपयोग किया जाता है। जी हां आप सही सोच रहे हैं। बर्फ के टुकड़े से चेहरे पर कील, मुंहासे, सनबर्न और झुर्रियों जैसी समस्या से राहत पा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में पसीने से त्वचा पर कील, मुंहासे और झुर्रियां होने लगती हैं इन सब से बचने के लिए आप बर्फ के टुकड़े का उपयोग कर सकते हैं। चेहरे पर बर्फ के टुकड़े से मसाज करने से आपकी सुंदरता में चार-चांद लग जाते हैं। आइए जानते हैं, कि बर्फ का टुकड़ा आपकी सुंदरता को कैसे निखारता है।

होठों के लिए:

यदि आपके होंठ कठोर नहीं होते हैं और वह कोमल रहते हैं तो आप बर्फ के टुकड़े से होठों पर मसाज कर सकते हैं। साथ ही यह सूजन को कम करने में भी काफी फायदेमंद होते हैं। बर्फ के टुकड़ों से होंठ और त्वचा लम्बे समय तक हाइड्रेट रहते है।

झुर्रियों को कम करने में:

बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से राहत मिल सकती है, साथ ही बर्फ के टुकड़े नई झुर्रियों को आने से भी रोकते हैं।

मुहांसों को कम करने में:

बर्फ के टुकड़े आपके छिद्रों के आकार को भी कम करते हैं। इसके साथ ही सीबम का प्रोडक्शन कम होता है। चेहरे में मुंहासे सेबम के कारण ही होते हैं।

सूजन को कम करने में:

बर्फ के टुकड़े लगाने से सूजन और रेडनेस कम होती है।

डार्क सर्कल को कम करने में:

डार्क सर्कल को कम करने के लिए आइस क्यूब को गुलाब जल और खीरे के रस के साथ लगाने से बहुत अधिक फायदा होता है। आंखों के डार्क सर्कल को कम करने के लिए बर्फ के टुकड़े बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story