Health

हींग से बढ़ेगी आपकी मर्दाना ताकत, कई बीमारियों में है लाभकारी

हींग से बढ़ेगी आपकी मर्दाना ताकत, कई बीमारियों में है लाभकारी
x
हींग का तड़का लगते ही खोने का स्वाद दूना हो जाता है। वहीं अगर इसका उपयोग मर्दाना ताकत बढ़ाने या फिर दवा के रूप में किया जाय तो इससे जबरजस्त लाभ मिलता है।

हींग का तड़का लगते ही खोने का स्वाद दूना हो जाता है। वहीं अगर इसका उपयोग मर्दाना ताकत बढ़ाने या फिर दवा के रूप में किया जाय तो इससे जबरजस्त लाभ मिलता है। हींग का अलग-अलग रोगों में उपयोग करने का तरीका भी अलग है। ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि हमें मात्रा और तरीके की जानकारी हो तभी उसके अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। जांने किस समस्या में किस तरह करें उपयोग-ः

अपच होने पर

अपच होने पर राहत पाने के लिए हींग का उपयोग बताया गया है। इसके लिए एक कप पानी में एक चुटकी हींग डालकर पीने से राहत मिलती है। वहीं जिन लोगों को गैस की शिकायत है वह भी इसी तरह हीग का सेवन करें लाभ मिलेगा।

मर्दाना ताकत बढ़ाने में

मर्दाना ताकत बढ़ाने में हींग का उपयोग किया जाता हैं। लेकिन इसके लिए हींग का सीधे सेवन नही करना चाहिए। खाना बनाने में किया गया हींग का उपयोग ही पर्याप्त बताया गया है। अलग से इसे लेने की आवश्यकता नहीं होती। बताया गया है कि प्रतिदिन खाने में लगने वाले तडके में हींग का प्रयोग अगर किया जा रहा है तो वह पर्याप्त है।

सांस सम्बंधी रोग में

सांस सम्बंधी रोग होने पर हींग का उपयोग किया जाता है। बताया गया है कि जिन लोगों को सांस की तकलीफ है वह खाना बनाने में हींग का उपयोग करें लाभ मिलेगा।

माहवारी का पेट दर्द

महिलाओं में माहवारी के समय पेट में दर्द की शिकायत होती है। ऐसे में पानी में एक चुटकी हींग का उपयोग किया जाये तो राहत मिलती है।

दांत दर्द में मिलती है राहत

अगर दांतो में दर्द हो रहा है तो हींग का उपयोग किया जा सकता हैं। इसके लिए एक चुटकी हींग में नीबू की कुछ बूंद रस मिलाकर दर्द वाले स्थान में लगाने से राहत मिलती है।

नोट-ः हींग के प्रयोग के सम्बंध में दी गई जानकारी केवल सूचना मात्र है। इसका उपयोग करने से पूर्व किसी विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य ले लेना चाहिए। इसकी पुष्टि रीवा रिवायासत नहीं करता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story