Health

Arbi Leaf: इन बीमारियों में अमृत के समान होता है अरबी का पत्ता, स्वादिष्ट रेसिपी बनाने के साथ ऐसे करें सेवन

Arbi Leaf: इन बीमारियों में अमृत के समान होता है अरबी का पत्ता, स्वादिष्ट रेसिपी बनाने के साथ ऐसे करें सेवन
x
Arbi Leaf: अरबी का कंद और अरबी के पत्तों को भोजन में शामिल करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं।

Arbi Leaves use, benefits And Dishes/Recipes: इस समय खेतों में अरबी की फसल लहलहा रही है। या कहें इस समय अरबी (Arbi) का मौसम चल रहा है। इसलिए अरबी नामक सब्जी (Arbi Vegetable) के बारे में बताना आवश्यक है। मई और जून के महीने में बोई जाने वाली अरबी बारिश के बाद पूरे खेत में लहरा रही है। अरबी का कंद (Arbi Kand) और अरबी के पत्तों को भोजन में शामिल करने से कई तरह की बीमारियों को दूर हो जाती है। आइए जानें अरबी के पत्तों का उपयोग और उसके फायदे (Arbi Leaves use and benefits) ।

बनते हैं कई व्यंजन

अरबी के पत्तों (Arbi Leaf) की बात करें तो इससे कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। वहीं अरबी की सब्जी तो लाजवाब होती है। जिसने भी एक बार चखा है वह अवश्य ही अरबी की सब्जी खाने से मना नहीं कर सकता। इसी तरह अरबी के पत्ते की सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट होती है। साथ ही यह सेहत से भरपूर होती है। अरबी के पत्ते से बने पकोड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है।

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है अरबी का पत्ता

Arbi Leaf Benefits: अरबी के पत्ते की सब्जी खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। एक अध्ययन के मुताबिक बताया गया है कि इसमें बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर में विटामिन ए की आपूर्ति करता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि आंखों के लिए अरबी के पत्ते की सब्जी कितनी लाभप्रद है।

  • वहीं बताया गया है कि अरबी के पत्ते का सेवन अन्य कई तरह की बीमारियों की रोकथाम में सहयोगी है। अगर अरबी के पत्तों को सुखाकर उसका चूर्ण बना लिया जाए और उसका उपयोग किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या दूर होती है।
  • बताया गया है कि अरबी के पत्ते में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हृदय रोग से संबंधित किसी भी तरह की बीमारी को दूर करने में अरबी का पत्ता बहुत लाभदायक है। इसे अवश्य खाना चाहिए।
  • बताया गया है कि एनीमिया जैसी समस्या को दूर करने के लिए अरबी का पत्ता कारगर है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में बड़ा लाभदायक है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी पाठकों के लिए सूचना मात्र है। अरबी एक खाद्य पदार्थ है इसका सेवन सामान्य तौर पर किया जा सकता है। लेकिन इलाज के रूप में उयोग करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Next Story