Health

Ankurit Gehu Benefits: अंकुरित गेहूं खाने के 3 फायदे, एक बार जरूर करें ट्राई

Ankurit Gehu Benefits: अंकुरित गेहूं खाने के 3 फायदे, एक बार जरूर करें ट्राई
x
आज के इस भागमभाग भरे जीवन में व्यक्ति को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Ankurit Gehu Ke Fayde: आज के इस भागमभाग भरे जीवन में व्यक्ति को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार हम जानकारी के अभाव में अपने आसपास या फिर घर में पाई जाने वाली चीजों का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाते। परिणाम स्वरूप दिनों दिन स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज हम बात करने जा रहे हैं गेहूं के संबंध में। गेहूं की रोटी सभी को पसंद है। लेकिन आज हम रोटी नहीं सीधे के गेहूं को अंकुरित कर खाने और उससे होने वाले लाभ के संबंध में बताने जा रहे हैं।

Sprouted Wheat Benefits In Hindi

गेहूं है बहुत उपयोगी

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसने गेहूं की रोटी नहीं खाई होगी। गेहूं के आटे का उपयोग तरह-तरह के व्यंजन बनाने ने किया जाता है। लोग उसे चाव से खाते भी हैं। चावल से ज्यादा गेहूं की रोटी खाने के लिए बताया जाता है। लेकिन अगर यही गेहूं अंकुरित कर खाया जाए तो इसके अनेक फायदे हैं। आइए मुख्य कुछ फायदों के संबंध में जानकारी प्राप्त करें।

वजन करता है कंट्रोल

आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और आप अपने शरीर के बढ़ते वजन से परेशान है तो आपको चाहिए कि आप अंकुरित गेहूं खाना शुरू कर दें। बताया गया है कि अंकुरित गेहूं हमें नाश्ते में सेवन करना चाहिए इससे दिनभर एनर्जी प्राप्त होती है साथ में जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती। ऐसे में आप अपने शरीर के वजन को डाइट के माध्यम से कम कर सकते हैं।

गैस एसिडिटी में लाभदायक

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। डाइजेशन से जुड़ी हुई समस्याएं बनी रहती हैं उन्हें अपनी डाइट में अंकुरित गेहूं शामिल करना चाहिए। बताया गया है कि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज, एसिडिटी, गैस और पेट से जुड़ी हुई कई तरह की समस्याओं को दूर करता है।

हड्डियों को करता है मजबूत

बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में हमें अपने भोजन में अंकुरित गेहूं का उपयोग करना चाहिए इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। हो सके तो सुबह-सुबह नाश्ते में एक या फिर आधी मुट्ठी अंकुरित गेहूं का सेवन करना शुरू कर दें।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इसे उपयोग में लाने से पहले किसी विषेषज्ञ चिकित्सक से सलाह अवष्य लें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नही करता।

Next Story