
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- ग्वालियर
- /
- महिलाओं के सामने आटो...
महिलाओं के सामने आटो में युवक ने मोबाइल फोन पर प्ले किया अश्लील वीडियो, की छेड़खानी, हुई जमकर धुनाई

ग्वालियर। आटो में सफर के दौरान एक युवक अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो ओपेन करके देखने लगा। उस आटो में कई महिलाएं भी बैठी थी। युवक की यह हरकत महिलाओं को नागवार गुजरी। लेकिन महिलाओं ने किसी कदर अपना ध्यान हटाया। लेकिन इसी दौरान युवक ने एक महिला से छेड़खानी करनी शुरू कर दी।
जिससे आटो में बैठी एक अन्य महिला भड़क गई। फिर क्या था। महिलाओं ने आटो रूकवाया। युवक के बाल पकड़कर नीचे उतारा। फिर चप्पलों से उसकी जमकर धुनाई कर दी। पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें महिलाएं युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई करती हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आया।
यह पूरा मामला ग्वालियर के फूलबाग चैकी क्षेत्र का है। खबरों की मााने तो रोज की तरह दो महिलाएं जाॅब से शाम के समय आटो में बैठकर घर जा रही थी। इसी आटो में एक मनचला युवक भी सवार हो गया। वह आटो में सफर के दौरान मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो प्ले करके देखने लगा। युवक की हरकत से महिलाओं ने पहले तो अपना ध्यान हटाने की कोशिश की। लेकिन जब युवक छेड़खानी पर उतर आया। तो महिलाएं भी अपना आपा खो बैठी। वह आटो से युवक को बाहर उतारकर जमकर चप्पलों से पिटाई की।
देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। हालांकि महिलाएं युवक की पिटाई करके वहां से चली गई। खबरों की माने तो महिलाओं ने युवक के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई है। तो वहीं युवक की पहचान शिंदे छावनी में निवासी राजा के रूप में हुई है।