ग्वालियर

रक्षक बन गया दहेज लोभी, पुलिस में नौकरी मिलते ही पत्नी से मांगने लगा दहेज के 10 लाख, मामला दर्ज

Rewa MP News
x

सांकेतिक तस्वीर 

ग्वालियर (Gwalior) में फिर एक बार दहेज़ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जहाँ पुलिस की नौकरी मिलते ही एक पति अपनी पत्नी से 10 लाख दहेज मांगने लगा।

Gwalior / ग्वालियर। जब बेरोजगार था शादी हो गई। सब ठीक चल रहा था। लेकिन जैसे ही पुलिस में नौकरी लगी पत्नी के प्रति उसका व्यवहार ही बदल गया। वही साथ में सास और ससुर को पैसे का लालच इतना बढा कि वह अपने बहु को उसके पति के साथ मिलकर प्रताड़ित करने लेगे। एक दिन ऐसा आया कि तीनो ने मिलकर मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। पति सास तथा ससुर द्वारा दहेज में 10 लाख रूपये की मांग कर रहे थे।

2013 मे हुआ था विवाह

डबरा (Dabara) के लक्ष्मी कालोनी निवासी रचना कुशवाहा की शादी वर्ष 2013 में गोहद निवासी प्रवेश कुमार से हुआ। शादी के बाद 2018 में प्रवेश का पुलिस में चयन हे गया। इनके एक बेटा 3 वर्ष का तथा बेटी 5 वर्ष की थी। नौकरी मिलने के पहले तक परिवार में सब ठीक चल रहा था।

नौकरी लगते ही ससुराल वालों पर दहेज का भूत सवार हो गया। पुलिस को अपनी शिकायत में रचना कुशवाहा ने बताया कि पति की नौकरी लगने के बाद जहां एक ओर पति पैसे के लिए ताने देता वहीं सास और ससुर उसके और भड़काते।

पति ने निकाला घर से

बताया जाता है कि पति और ससुराल के लोगो ने मिलकर वर्ष 2019 में घर से निकाल दिया। लोगों का कहना था कि जबतक पैसों को इंतजाम न हो जाये घर नही आना। रचना के ससुराल से निकाल जाने के बाद वह अपने मायके चली गई।

रचना के पिता ने सामाजिक तौर पर रिस्ते को बचाने कई बार प्रयास किया। पंचायत बुलवाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद रचना ने डबरा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा दी।

टीआई सुरेन्द्र सिकरवार द्वारा बताया गया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस में आरक्षक है और वह वर्तमान समय में शिवपुरी में पदस्थ है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story