ग्वालियर

MP News: महिला ने रची दुष्कर्म और डकैती की झूठी कहानी, जानिए क्यों किया ऐसा

Sanjay Patel
27 Nov 2022 10:23 AM GMT
MP News: महिला ने रची दुष्कर्म और डकैती की झूठी कहानी, जानिए क्यों किया ऐसा
x
सास-ससुर को गहने नहीं देना पड़े जिसके लिए एक महिला द्वारा खुद के साथ दुष्कर्म और डकैती की झूठी कहानी रच दी। जिसकी सूचना भी महिला द्वारा संबंधित पुलिस थाने को दी गई।

MP Gwalior News: सास-ससुर को गहने नहीं देना पड़े जिसके लिए एक महिला द्वारा खुद के साथ दुष्कर्म और डकैती की झूठी कहानी रच दी। जिसकी सूचना भी महिला द्वारा संबंधित पुलिस थाने को दी गई। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी किंतु पूछताछ में महिला द्वारा बार-बार बयान बदलने से पुलिस भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी। जब महिला से पुलिस अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित मोती झील पहाड़ी के पास का बताया गया है।

क्या है मामला

बताया गया है कि शहर के बहोड़ापुर मोती झील निवासी एक 23 वर्षीय महिला ने उसके यहां रात में डकैती होने की सूचना पुलिस को दी गई। इतना ही नहीं महिला का कहना था कि डकैतों ने उसकी आबरू भी लूटी। महिला द्वारा डकैती और रेप की सूचना से पुलिस अफसर सकते में आ गए और वह बिना समय गंवाए मौके पर जा पहुंचे। महिला द्वारा सोने-चांदी के जेवरात गायब होने की बात भी बताई जा रही थी। मामले में जब पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की गई तो वह लुटेरों की संख्या हर बार अलग-अलग बताती। महिला की बात पुलिस के गले नहीं उतरी। महिला की गोद में दुधमुंहा बच्चा भी था। इस दौरान जब महिला से लंबी पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बयान कर दी।

सास-ससुर मांग रहे थे जेवर

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके सास-ससुर द्वारा गहनों की मांग की जा रही थी। जेवर उनको नहीं देना पडे इसलिए उसके द्वारा यह झूठी डकैती और दुष्कर्म की कहानी गढ़ी गई। उसके जेवर मायके में रखे हुए हैं। इस संबंध में सीएसपी संदीप मालवीय के अनुसार फोन पर एक महिला द्वारा उसके घर में डकैती और रेप होने की सूचना दी गई थी। जिस पर तत्काल पुलिस द्वारा एक्शन लिया गया। मौके पर पहुंच जब पुलिस द्वारा महिला से गहनता के साथ पूछताछ की गई तो हर बार उसके द्वारा बदल-बदलकर कहानी सुनाई गई। पूछताछ में महिला ने यह स्वीकार किया है कि उसके द्वारा गहने बचाने के लिए यह कहानी रची गई थी।

Next Story