ग्वालियर

ऑनर किलिंग का मामला; दिल्ली से अपहृत किया गया यूपी का प्रेमी जोड़ा, एक का एमपी तो दूसरे का राजस्थान में मिला शव

ऑनर किलिंग का मामला; दिल्ली से अपहृत किया गया यूपी का प्रेमी जोड़ा, एक का एमपी तो दूसरे का राजस्थान में मिला शव
x

Honor killing case

फिरोजाबाद के रहने वाले प्रेमी जोड़े की ऑनर किलिंग का मामला तीन स्टेट से जुड़ा था और 42 दिन बाद मामले का खुलासा हुआ है।

ग्वालियर। यूपी के रहने वाले प्रेमी जोड़े को लड़की के परिजन दिल्ली से किडनैप करके एमपी के ग्वालियर लेकर पहुंचे और दोनो की हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़के का शव ग्वालियर में आंतरी के पास झाड़ियों में फेक दिए, जबकि लड़की का शव राजस्थान के धौलपुर के पास फेक दिया गया। पुलिस ऑनर किलिंग का मामला बता रही है।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले प्रेमी जोड़े की ऑनर किलिंग का मामला तीन स्टेट से जुड़ा था और 42 दिन बाद उक्त मामले का खुलासा हुआ है।

यूपी की पुलिस के पहुंचने पर हुई पहचान

ग्वालियर के आंतरी स्थित भरथरी की पुलिया के पास 5 अगस्त को युवक का शव सड़े-गले अवस्था में मिला था। पुलिस जांच में लगी थी। इसी बीच यूपी के फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज थाना पुलिस ग्वालियर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुर निवासी उत्तम सिंह यादव 20 वर्ष के रूप मे की।

लड़के के परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

यूपी में जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में जहांगीरपुर निवासी सुगड़ सिंह ने अपने बेटे उत्तम यादव की गुमशुदगी 10 अगस्त को दर्ज कराई थी। जांच में यह पता चला कि उत्तम यादव का पड़ोसी नेहा पुत्री देवीराम यादव 16 वर्ष से प्रेम प्रसंग था। दोनों 31 जुलाई को घर से दिल्ली भाग गए थे।

मोबाईल से मिली लोकेशन

फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल लोकशन खंगाला। जहां-जहां सभी गए थे, उस रूट पर पड़ने वाले थानों में अज्ञात लाशों की जानकारी जुटाई। धौलपुर और आंतरी में मिले दोनों शवों की हत्या एक तरीके से की गई थी। दोनों शवों के गले पर रस्सी के गांठ के 8 निशान मिले। उम्र और हाइट एक जैसी थी। इसके बाद पुलिस दोनों जगहों पर गई और पूरी डिटेल निकाली और पूरे हत्याकांड का खुलासा किया।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story