
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- ग्वालियर
- /
- Gwalior : पांच वर्ष की...
Gwalior : पांच वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुराचार, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Gwalior / ग्वालियर। पड़ोस के रहने वाले 15 वर्षीय नाबलिग ने घर में घुसकर 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुराचार किया। जिसके बाद बच्ची को पेट में दर्द होने लगा। मजदूरी कर रात में घर आये अपने परिजनों से उसने सारी बता दी। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने गये। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता करता है मजदूरी
जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के गिरवाई थाना क्षेत्र के बिरथरियों की रहने वाली एक 5 वर्ष की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले फुफेरे भाई ने जबरन बलात्कार किया। बताया जाता है कि बच्ची के पिता मजदूरी का काम करते है। बच्ची घर में अकेली थी। मौका पाकर आरोपी बच्ची से सब्जी मांगने के बहाने घर मे प्रवेश किया और उसके साथ बलात्कार किया।
पेट में होने लगा था दर्द
बताया जाता है कि बच्ची को पेट में दर्द होने की शिकायत करते हुए परिजनो को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंच गये। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुंए आरोपी नबालिग को गिरफतार कर लिया है।