ग्वालियर

Gwalior: पति को आया गुस्सा, काट दिया पत्नी का गला

ग्वालियर/ Gwalior:  पति पत्नी के विवाद आम बात है। लेकिन इसी विवाद में पति इतना आक्रोशित हुआ कि खाट पर पडी पत्नी का गला काट दिया।

ग्वालियर/ Gwalior: पति पत्नी के विवाद आम बात है। लेकिन इसी विवाद में पति इतना आक्रोशित हुआ कि खाट पर पडी पत्नी का गला काट दिया। लेकिन इस घटना को अंजाम देने के बाद जब गुस्सा सांत हुआ तो वह मृत पत्नी के पास बैठकर रोने लगा। काफी देर बाद पडोस में रहने वाले मकान मालिक वहां से निकले तो देखा कि खून से लथपथ लाश पडी है और वहीं पास में बैठा उसका पति रो रहा है। पडोसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने पति को आरोपी मानते हुए गिरफतार कर लिया है तो वहीं शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हत्या का कारण भी अज्ञात है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पर आसपास के लोगों से इतना जरूर पता लगा है कि रचना और उसके पति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद

जानकारी के अनुसार रमजान नगर बहोड़ापुर मे किराये के मकान में रहने वाला हाकिम पाल उर्फ भीकम 25 वर्ष अपनी पत्नी रचना पाल 22 वर्ष के साथ रहता था। दोनो का आपस में काफी विवाद हुआ करता था। लेकिन विवाद में इतनी बडी घटना हो जायेगी इस बात का किसी को अंदाजा नही था।

मकान मालिक ने पहले देखी लांश

बताया गया है कि उक्त घटना मंगलवार रात की है। रात के समय हाकिम का और उसकी पत्नी में विवाद हुआ। काफी देर बाद मकान मालिक राहुल खान मकान से निकला तो देखा कि हाकिम की पत्नी खून से लथपथ खटिया पर पडी है और उसका पति खटिया के पास रो रहा था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एक वर्ष पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार भिंड निवासी हाकिम गाड़ी चलाता है। एक साल पहले उसकी शादी मुरैना निवासी रचना से हुई थी। मकान मालिक ने बताया कि वह 1 महीने पहले ही यह ग्वालियर में रहने आए थे। दोनों में अक्सर झगड़े हुआ करते थे।

नही कबूल रहा हत्या

पुलिस का कहना है कि वह आरोपी पति को पत्नी के पास से रोते हुए पकड़ा है। हत्या का पूरा संदेह मृतक के पति पर है। लेकिन पूछताछ में पति हत्या करना नहीं कबूल रहा है। फिर भी पुलिस आरोपी पति को गिरफतार रखा है और मामले की जांच कर रही है।

Next Story