ग्वालियर

Gwalior: पटाखे की चिंगारी से जूता फैक्ट्री के गोदाम में भड़की आग से हड़कम्प

Gwalior: पटाखे की चिंगारी से जूता फैक्ट्री के गोदाम में भड़की आग से हड़कम्प
x
ग्वालियर में दीपावली की रात एक जूता फैक्ट्री के गोदाम में आग ने मचाई तबाही

ग्वालियर (Gwalior) दीपावली की रात पटाखे की चिंगारी सोला बनकर सामने आई। जहां एक जूता फैक्ट्री गोदाम में आग भड़क जाने से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि आग रात 3 से 4 बजे के बीच लगी है। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर निकले टीआई आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। आग को बुझाने के लिए 10 दमकल वाहनों को लगाया गया था। लगभग 4 घंटे तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लाखों का हुआ नुकसान

शहर के दही मंडी में पंजाब फुटवियर फैक्ट्री गोदाम है। साथ ही यहां से फुटवियर सेल भी किए जाते हैं। यहां दो मंजिला गोदाम में दीपावली एवं शुभ लगन को देखते हुए नया स्टॉक भरा हुआ था। रात में गिरे पटाखा से करीब 3 से 4 बजे आग भड़क गई। आग लगने का पता उस समय चला, जब आग की लपटें जूता फैक्ट्री गोदाम से बाहर निकलने लगीं। लोगों ने आग देखी तो वहां दहशत फैल गई। आग में जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया है।

छोटे रास्ते होने आई समस्या

दही मंडी के छोटे रास्ते होने के कारण फायर ब्रिगेड को ले जाने में जहां समस्या आई वही भवन का एक हिस्सा भी तोडना पड़ा, बताया जा रहा है कि भवन काफी जर्जर हालत में था। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व भी यहां एक फोम फैक्ट्री गोदाम में आग लगी थी, जिसमें तीसरी मंजिल पर फंसे बुजुर्ग दंपति जलकर राख हो गए थे। व्यापारी, उसकी पत्नी और दो बच्चों ने दो मंजिल से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई थी। उस हादसे में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड अंदर तक नहीं पहुंच पाई थी।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story