ग्वालियर

कोरोना संक्रमित पति अस्पताल में भर्ती, पत्नी से बच्चो के सामने करते रहे Gangrape, फिर हुआ कुछ ऐसा..

कोरोना संक्रमित पति अस्पताल में भर्ती, पत्नी से बच्चो के सामने करते रहे Gangrape, फिर हुआ कुछ ऐसा..
x
कोरोना संक्रमित पति अस्पताल में भर्ती, पत्नी से बच्चो के सामने करते रहे बलात्कार, फिर हुआ कुछ ऐसा.. (ग्वालियर) Gwalior Crime News : शहर के बिजौली क्षेत्र के सिद्धीपुरम में लॉकडाउन (Lockdown) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही गैंगरेप किया। आरोपियों ने बच्चों के सिर पर कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी।

कोरोना संक्रमित पति अस्पताल में भर्ती, पत्नी से बच्चो के सामने करते रहे बलात्कार, फिर हुआ कुछ ऐसा..

(ग्वालियर) Gwalior Crime News : शहर के बिजौली क्षेत्र के सिद्धीपुरम में लॉकडाउन (Lockdown) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही गैंगरेप किया। आरोपियों ने बच्चों के सिर पर कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी।

बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रही

महिला का पति कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। महिला बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। घटना बिजौली के सिद्धीपुरम गांव में शनिवार देर रात 2 बजे की है। रविवार सुबह मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

Jabalpur: महिला पर बका से हमला कर हत्या, संदेही फरार, पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में भर्ती

सिद्धीपुरम निवासी 28 वर्षीय महिला के पति की रिपोर्ट दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अचानक पति की हालत बिगड़ी तो पति अस्पताल में भर्ती हो गए। शनिवार रात करीब 2 बजे छत के रास्ते दो बदमाश घर में दाखिल हुए। सो रही महिला के साथ आरोपियों ने छेडख़ानी शुरू कर दी। इससे महिला की नींद खुली, उसने खुद को बचाने का प्रयास किया।

Shahdol: सारे प्रयास हुए असफल, जबलपुर पहुचते ही निरीक्षक ने तोड़ा दम

बच्चों के सिर पर कट्टा अड़ा दिया

एक बदमाश ने कट्टा निकालकर पास ही सो रहे 4 और 5 साल के दोनों बच्चों के सिर पर कट्टा अड़ा दिया। धमकी दी कि विरोध किया या शोर मचाया तो वह बच्चों को गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छत के रास्ते भाग गए। वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। महिला ने बताया कि दोनों आरोपी चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे।

Next Story