General Knowledge

आज 23 सितंबर को दिन और रात होंगे बराबर, 12 घंटे का दिन और 12 की रात होगी

आज 23 सितंबर को दिन और रात होंगे बराबर, 12 घंटे का दिन और 12 की रात होगी
x

Today day and night will be equal, 12 hour day and 12 hour night

आज 23 सितंबर है। आज का दिन खगोलीय दृष्टिकोण से परिवर्तन लाने वाला दिन है। क्या आपको पता है कि आज का दिन 12 घंटे का तथा रात्रि 12 घंटे की होगी?

आज 23 सितंबर है। आज का दिन खगोलीय दृष्टिकोण से परिवर्तन लाने वाला दिन है। क्या आपको पता है कि आज का दिन 12 घंटे का तथा रात्रि 12 घंटे की होगी? वर्ष में इस तहर के सिर्फ दो ही दिन आते हैं जब दिन और रात बराबर होता है। जिसमें 21 मार्च और 23 सितंबर का दिन निश्चित होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे विषुव (Equinox) कहा जाता है।

विषुव (Equinox) की स्थिति में 23 सितंबर को सूर्य विश्वत रेखा पर लम्बवत हो जाता है। ऐसे में दिन 12 घंटे का और रात भी 12 घंटे की होती है। इसके पश्चात दिन धीरे-धीरे छोटा और रातें बड़ी होने लगती है। साथ ही मौसम में परिवर्तन भी देखने को मिलता है। कहा जाता है कि 23 सितम्बर के बाद शरद ऋतु (Winter season) का आगाज होता है। मौसम में धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगता है।

कैसे होता है यह परिवर्तन

जानकारी के अनुसार सौरमंडल (Solar System) में ग्रहों (planets) के परिवर्तन के पश्चात इस तरह के परिवर्तन देखने को मिलता है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा (Sun is the king of planets) कहा गया है। सौरमंडल के ग्रह अपने निर्धारित कक्ष में चक्कर लगाते हैं। सूर्य उत्तर से दक्षिण की तथा पृथ्वी 32.5 डिग्री झुकी हुई होती है। सूर्य के चारों ओर पृथवी चक्कर लगाती है इसी दौरान 21 मार्च और 23 सितंबर को पृथ्वी भूमध्य रेखा के बिल्कुल के सामने आ जाती है जिससे दिन और रात बराबर होते हैं।

बदलते हैं मौसम

मान्यता है कि जब जब दिन और रात बराबर होते हैं उसके बाद मौसम में परिवर्तन भी आता है। आमतौर पर देखा गया है की 21 मार्च को जब दिन और रात बराबर होते हैं उसके पश्चात दिन बड़ा होने लगता है और गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है।

इसी तरह 23 सितंबर को जब दिन और रात बराबर होते हैं उसके पश्चात धीरे धीरे कर रात्र बड़ी होने लगती है। साथ ही मौसम का परिवर्तन भी देखने को मिलता है। धीरे-धीरे कर शरद ऋतु अपनी दस्तक देती है। इस समय सूर्य की किरणें पृथ्वी पर तिरछी पढ़ती हैं और दिन छोटा होने लगता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story