General Knowledge

मध्य प्रदेश के इस शहर में बनता है तिरंगा, फहराया जाता है देश के कई राज्यों में जाने क्या है इसकी...

मध्य प्रदेश के इस शहर में बनता है तिरंगा, फहराया जाता है देश के कई राज्यों में जाने क्या है इसकी...
x
मध्य प्रदेश के इस शहर में बनता है तिरंगा, फहराया जाता है देश के कई राज्यों में जाने क्या है इसकी... ग्वालियर। देश की आन, देश की बान और देश की

ग्वालियर। देश की आन, देश की बान और देश की शान कहा जाने वाला तिरंगा झंडा मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बनता है। इसे बनाने का जिम्मा मध्य भारत खादी संघ ग्वालियर के पास है। वैसे तो देश में कई जगह तिरंगा बनाया जाता है। वहीं ग्वालियर में बने तिरंगे में कुछ विशेष खासियत होने की वजह से इसे पूरे देश में फहराने के लिए मंगाया जाता है। मध्य भारत खादी संघ ग्वालियर हर वर्ष देश के कई राज्यो को देता है और करीब 90 लाख रूपये की आमदनी एकत्र करता हैं।

वैसे भी मध्य प्रदेश का ग्वालियर जिला स्वतंत्रता के पूर्व से अपनी विशेष पहचान रखता है। पहली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कहलाने वाली महारानी लक्ष्मीबाई का नाम सबसे पहले आता है। तो वहीं ग्वालियर चंद्रशेखर आजाद और वीर भगत सिंह की शरण स्थली भी रहा है। वहीं तिरंगे का निर्माण करने से यहां का मान और भी ज्यादा बढ जाता है। जानकारी के अनुसार यहां का तिरंगा लाल किले की प्राचीर से लेकर मंत्रालय, सचिवालय, न्यायालय तथा शासकीय विभागों में फहराया जाता है।

महात्मा गांधी के चरखा आंदोलन से प्रेरित होकर मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री ने मध्य भारत खादी संघ ग्वालियर को इसके लिए चुना था। मध्य भारत खादी संघ ग्वालियर विगत चार वर्षो से इसका निर्माण करवा रहा है। इसक पूर्व यह केवल झंडे के लिए कपडा बनाता था। लेकिन बाद में झंडे का निर्माण करना शुरू कर दिया गया। आज हालत यह है कि ग्वालियार में बने झंडे की मांग देश के कई राज्यों में है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story