General Knowledge

चाय शरीर को ठंडक देता है या गर्मी, ये मजेदार सवाल आपको हैरान कर देंगे

चाय शरीर को ठंडक देता है या गर्मी, ये मजेदार सवाल आपको हैरान कर देंगे
x
आपने चाय पर चर्चा करने की बात राजनैतिक लोगों से तो बहुत सुनी होगी।

आपने चाय पर चर्चा करने की बात राजनैतिक लोगों से तो बहुत सुनी होगी। लेकिन चाय के लिए चर्चा बहुत कम ही लोग करते हैं। आज हम अपने समाचार के माध्यम से चाय के लिए ही चर्चा करने जा रहे हैं। जिसमें आपको पता चलेगा आखिर चाय पीने से क्या शरीर गर्म होता है या फिर ठंडा होता है। क्योंकि इसका उपयोग तो गर्मी और ठंडी के दिनों में बराबर किया जाता है। साथ ही यह भी जानकारी लेंगे कि चाय स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है और कितना हानिप्रद।

सबसे ज्यादा पीने वाला पेय है चाय

चाय की लोकप्रियता का पता इसी से चल जाता है आज चाय दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। किसी जमाने में सर्वाधिक पाया जाने वाला पेय पदार्थ पानी या फिर दूध हुआ करता था। चाय ने दूध को पछाड़ते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

चाय शरीर को करता है ठंड या गर्म

आमतौर पर लोगों का यही मानना है कि चाय पीने से शरीर में गर्माहट आती है। इसीलिए लोग सर्दी के दिनों में ज्यादा चाय पीते हैं। लेकिन लोगों का यह मानना गलत है। क्योंकि चाय पीने के बाद शरीर हल्का सा ठंडा हो जाता है। चाय में करके नामक तत्व पाया जाता है जो पेट में रासायनिक क्रिया का शक्ति प्रदान करता है। और चाय पीने के बाद गर्मी हो जाती है।

चाय पीने के फायदे

चाय में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जिससे शरीर में ताकत आती है। चाय के संबंध में कहा गया है कि सीमित मात्रा में उपयोग किया जाय ते यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। लेकिन चाय का अत्याधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है। चाय पीने से हार्ट अटैक खतरा कम होता है। साथ में यह हड्डियों के लिए लाभदायक है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story