General Knowledge

SuperMoon August 2023: आज रात करें सुपरमून का दीदार, 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखेगा चांद

SuperMoon August 2023: आज रात करें सुपरमून का दीदार, 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखेगा चांद
x
SuperMoon 1st August 2023: आज की रात चांद अपने सामान्य आकर से ज्यादा बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखाई देगा

SuperMoon August 2023: आज की रात चांद आसमान से लेकर पृथ्वी तक चार चांद लगा देगा, आज रात चंद्रमा अपने औसत आकर से 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला नज़र आएगा। आज की रात उतनी अंधेरी नहीं होगी क्योंकी आज की रात Moon नहीं Supermoon नज़र आएगा। भारत में मंगलवार की रात 12:02 बजे चंद्रमा सबसे बड़ा और सबसे चमकीला दिखाई देगा

सुपरमून कब होगा है

सुपरमून होना भी एक खगोलीय घटना है. चांद वही है सूर्य वही है बस नक्षत्र का खेल है. जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी कम हो जाती है. इसी लिए चांद साइज़ में बड़ा और ज्यादा चमकदार होता है. आप जब इसे देख्नेगे तो लगेगा कि चंद्रमा धीरे-धीरे पृथ्वी के नजदीक आ रहा है और वाकई में चंद्रमा पृथ्वी के करीब आ रहा होगा। ये कोई इल्यूजन नहीं बल्कि वास्तविकता है.

चंद्रमा से पृथ्वी की औसतन दूरी 4,05,000 किलोमीटर और सबसे करीब 3,63,104 किलोमीटर होती है. लेकिन एक अगस्त की रात को चंद्रमा सिर्फ 3,57,264 किलोमीटर दूर होगा। इसी लिए यह बड़ा दिखाई देगा।

खास बात ये है कि ना सिर्फ 1 अगस्त की रात बल्कि इसी महीने दो बार Supermoon दिखाई देगा। दूसरा Supermoon 30 जुलाई को नज़र आएगा। इसे Bluemoon भी कहा जाता है.

Next Supermoon After August 2023

इससे पहले अगस्त के महीने में दो बार Bluemoon की घटना 2018 में हुई थी और अगली बार ऐसा 2027 में होगा जब अगस्त के महीने में दो बार सुपरमून दिखाई देगा। वैसे सुपरमून साल में 2-4 बार दिखाई देता है. लेकिन एक महीने में दो बार ऐसा होना रेयर है. एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने पहली बार 1979 में सुपरमून शब्द का इस्तेमाल किया था।




Next Story