General Knowledge

National Symbols: जानिए क्या है भारत का राष्ट्रीय सरीसृप, कैलेंडर तथा राष्ट्र पेड़?

National Symbols
x
विश्व में हर देश के कुछ प्रतीक या चिन्ह होते हैं जो उस राष्ट्र की पहचान या उसकी संस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। भारत के भी कई राष्ट्रीय प्रतीक हैं।

विश्व में हर देश के कुछ प्रतीक या चिन्ह होते हैं जो उस राष्ट्र की पहचान या उसकी संस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। भारत के भी कई राष्ट्रीय प्रतीक हैं। एक कारण यह भी है कि भारत में केवल एक चिन्ह या प्रतीक से भारत की विरासत या उसके इतिहास को समझना बहुत मुश्किल है।

भारत में राष्ट्रीय पशु,राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय पक्षी इत्यादि है। मगर क्या आप यह जानते हैं कि भारत का राष्ट्रीय पेड़, कैलेंडर, राष्ट्रीय सरीसृप, राष्ट्रीय जलीय जानवर कौन हैं? आज हम आपको बताते हैं कि वे कौन हैं।

Bharat Ka Rashtriya Ped

National Tree Of India: भारत में अनेक प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं और भारत में ऐसे पेड़ पाए जाते हैं जो और कहीं विश्व में नहीं मिलते मगर क्या आप जानते हैं कि भारत का राष्ट्रीय पेड़ बरगद है।


बरगद के पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ घोषित करने के पीछे की वजह यह है कि बरगद के पेड़ में अपार औषधीय गुण मौजूद हैं और इसकी आयु भी बहुत लंबी होती है।

बरगद का पेड़ अनेक प्रकार के पशु पक्षियों को आश्रय देता है जिस तरह भारत में विभिन्न जाति धर्म और मानसिकता के लोग एकजुटता के साथ रहते हैं।

Bharat Ka Rashtriya Calender

National Calender Of India: भारत के लोग बहुत कम इस बात को जानते हैं कि भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर भी है। हमारा राष्ट्रीय कैलेंडर शक संवत है और उस पर आधारित हो कर भारत में अन्य कैलेंडर छपते हैं और शक संवत कैलेंडर की शुरुआत चैत्र माह से होती है।

Bharat Ka Rashtriya Reptile

National Reptile Of India: शायद ही आपको इस बात की जानकारी होगी कि भारत का राष्ट्रीय सरीसृप भी है। भारत का राष्ट्रीय सरीसृप किंग कोबरा है।


किंग कोबरा को भारतीय संस्कृति,धर्म और दर्शन का एक महत्वपूर्ण पहलू और धारणा का प्रतीक माना जाता है। किंग कोबरा सांप भगवान शिव के आभूषण भी है। किंग कोबरा कुंडलिनी ऊर्जा और वाणी से जुड़ा है। इसे डेमी-गॉड के रूप में भी देखा जाता है।

Bharat ka Rashtriya Jal Jeev

National Aquatic Animal Of India: भारत का राष्ट्रीय जलीय जानवर डॉल्फिन है यह खूबसूरत जानवर ज्यादातर गंगा नदी में पाया जाता है।सरकार ने क्योंकि यह नदियों, विशेष रूप से गंगा के स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करती थी डॉल्फ़िन को राष्ट्रीय जलीय जानवर घोषित किया था।



Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story