General Knowledge

समुद्र का पानी नीला क्यों होता है, इसकी खोज महान वैज्ञानिक CV Raman ने की थी, रमन प्रभाव क्या है

समुद्र का पानी नीला क्यों होता है, इसकी खोज महान वैज्ञानिक CV Raman ने की थी, रमन प्रभाव क्या है
x
National Science Day: हर साल 28 फरवरी को रष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाया जाता है

National Science Day Cv Raman: साल 1928 में भारतीय भौतिक वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन (Cv Raman) ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण खोज की थी. इस खोज को खोजकर्ता वैज्ञानिक सीवी रमन के नाम पर ही रखा गया जिसे रमन प्रभाव (Raman Effect) कहा जाता है. हर साल 28 फरवरी को पूरा देश राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाता है।

कौन थे चंद्रशेखर वेंकट रमन (Who Was CV Raman)

चंद्रशेखर वेंकट रमन (Chandrasekhar Venkat Raman) को दुनिया सीवी रमन के नाम से जानती है. वह भारत के महान भौतिकी वैज्ञानिक थे. उनका जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था. रमन ने विज्ञान क्षेत्र में देश सहित पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ी खोज की थी. उन्हें भारत रत्न, नोबेल पुरुस्कार और लेनिन पुरुस्कार से सम्मनित किया गया था।

रमन बचपन से ही विज्ञान, गणित और संगीत में रुचि रखते थे, उन्हें पिता चंद्रशेखर अय्यर अध्यापक थे और विद्वान थे. बचपन में जब वह समुद्र देखने के लिए गए थे तो बचपन से ही उन्हें यह सवाल परेशान करने लगा था कि समुद्र के पानी का रंग नीला क्यों होता है, छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी कल्पना ने उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था. बाद में सीवी रमन ने समुद्र के नीले पानी होने का वैज्ञानिक कारण खोज लिया था।

सीवी रमन ने क्या खोज की (What CV Raman Did)

सीवी रमन भारत के ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने विज्ञान क्षेत्र में भारत का नाम पूरी दुनिया तक फैला दिया था. वैज्ञानिक दुनिया में उन्होंने हिंदुस्तान को अलग पहचान दिलाई थी. उन्होंने कई खोज की, जैसे शून्य और दशमलव प्रणाली की खोज, पृथ्वी की अपनी धुरी में घूमने का समयचक्र,आयुर्वेद के फॉर्मूले आदि.

रमन प्रभाव क्या है (What Is Raman Effect)

सीवी रमन की सबसे बड़ी खोज रमन प्रभाव थी जिसे इंग्लिश में Raman Effect कहा जाता है. रमन प्रभाव की खोज साल 1928 में 28 फरवरी को हुई थी तभी से भारत हर 28 फरवरी को इस महान खोज और खोजकर्ता की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मानता है.

रमन इफ़ेक्ट अनुसार- जब प्रकाश की एक तरंग एक द्रव्य से निकलती है तो इस प्रकाश तरंग का कुछ भाग एक ऐसी दिशा में प्रकीर्ण हो जाता है जो आने वाली प्रकाश तरंग की दिशा से अलग होता है. समुद्र के जल और आसमान का नीला रंग इसी वजह से होता है। यही कारण है कि समुद्र का पानी नीला दिखाई देता है। सीवी रमन को इस बड़ी खोज के लिए साल 1930 में भौतिकी क्षेत्र में नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था.


Next Story