General Knowledge

Mermaid Skeleton: सालों पहले एक मछुआरे को मिला था जलपरी का शव, लोगों ने अमरता के लिए उसका मांस खा लिया

Mermaid Skeleton: सालों पहले एक मछुआरे को मिला था जलपरी का शव, लोगों ने अमरता के लिए उसका मांस खा लिया
x
Mermaid Skeleton: आज भी यह रहस्य की बात है कि समुद्र में इंसान जैसी जलपरियां रहती हैं

Mermaid skeleton: जलपरी क्या सच में होती है या सिर्फ दंतकथाओं में ही इसका जिक्र है. लोगों ने समुद्र और विशाल झीलों में जलपरियों को देखने का दावा किया है लेकिन कोई भी इसपर विश्वास नहीं करता। लेकिन जपान में 280 साल पहले एक मछुआरे को जलपरी का मृत शरीर मिला था, उसके जाल में वह रहस्मयी समुद्री जीव पकड़ में आई थी, लेकिन इससे पहले वह दुनिया के सामने आती लोगों ने उस मरी हुई जलपरी के मांस और चमड़ी को नोच-नोच कर खा गए, क्योंकि जापानी दंतकथाओं में जलपरी के मांस खाते से अमरता मिलती है ऐसा उल्लेख है।

आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि इंसान अबतक इस पृथ्वी में मौजूद समुद्र का सिर्फ 5% हिस्से की खोज कर पाया है, बाकि 95% समुद्र और उसकी गहराई में क्या-क्या है रहस्य है और कौन-कौन से जीव रहते हैं इसे कोई नहीं जनता। हम जो व्हेल मछली, शार्क, ऑक्टोपस, और गहराई में रहने वाले जीव जैसे रहस्मयी घोस्ट शार्क को जानते हैं वो सब उस 5% हिस्से की रहस्य का परिणाम है अभी बहुत कुछ जानना बाकी है. तो ये कहना कि जलपरी असल में नहीं होती हैं ग़लत होगा।

कैसी दिखती थी वो जलपरी


ये बात साल 1736 से 1741 के बीच की है. जापान देश के एक समुद्री मछुआरे के जाल में मरी हुई जलपरी फंसी थी. मछली का शरीर तो बचा नहीं लेकिन उसका कंकाल आज भी जापान के असकुचि टेम्पल में सुरक्षित रखा हुआ है. इस अजीब से दिखने वाले समुद्री जानवर का शरीर किसी आधे इंसान और आधी मछली जैसा है और इसका चेहरा हूबहू किसी इंसान जैसा ही है। उसकी मुंह में किसी मछली की तरह नोकीले दांत भी थे।

अब इसकी जाँच होगी


जपान के असकुचि टेम्पल में बीते 250 साल से जिस जलपरी का कंकाल रखा हुआ है अब उसकी जांच होनी है. उस कंकाल को एक्सपर्ट्स रिसर्च के लिए अपनी लैब में ले गए हैं. Kurashiki University of Science and the Arts के विशेषज्ञ इसकी जाँच कर रहे हैं.

जलपरी का मांस क्यों खाया

जापान में एक दंतकथा के अनुसार एक महिला 800 सालों तक जीवित रही, क्योंकि उसने गलती से जलपरी का मांस खा लिया था. बस जिन लोगों ने उस जलपरी का मांस खाया वो उसी कहानी से प्रेरित थे. वो लोग अमर तो नहीं हुए लेकिन अब इस जलपरी कहे जाने वाले जीव की सच्चाई जरूर पता चल जाएगी। रिसर्चर ये पता लगाने में जुटे हैं कि यह अजीब सा दिखने वाला जानवर सच में कोई समुद्री जीव है या कोई इंसान का बच्चा जिसका शरीर किसी वायरस के कारण ऐसा हो गया था।

Next Story